बाघ देख खड़े हुए रोंगटे, पास जाकर देखा तो हो चुकी थी मौत

कार्बेट नेशनल पार्क के झिरना में  बाघिन का शव पड़ा मिला। ढेला रेंज के रेंजर नवीन चंद्र पांडे ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी।
मौके पर पहुंचे वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार और उनकी टीम ने शव का पोस्टमार्टम कर सैंपल जांच के लिए भेजे। उन्होंने बताया कि बाघिन के सभी अंग सुरक्षित पाए गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है, बाघिन का दूसरे बाघ से संघर्ष हुआ होगा। इसमें बाघिन की जान चली गई।

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter