800 घोड़े-खच्चरों को भेजा जा रहा यात्रा मार्ग पर

केदारनाथ धाम यात्रा पूरी तरह से सुचारु है और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। तीर्थ पुरोहितों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। मंदिर समिति, स्थानीय व्यापारी, तीर्थ पुरोहित समाज, पुलिस और प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूरी तरह तत्पर है।

दर्शन के लिए टोकन सिस्टम लागू होने से व्यवस्थाएं और बेहतर हुई हैं। सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों की तीर्थ पुरोहितों ने कड़ी आलोचना की है और श्रद्धालुओं से धाम में आकर स्वयं स्थिति का अनुभव करने की अपील की है। इस बीच, इक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस से प्रभावित घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उनका आंशिक संचालन भी शुरू कर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि शनिवार को 350 और रविवार को करीब 800 घोड़े-खच्चरों को यात्रा मार्ग पर भेजा गया है। 

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter