गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास क्रैश, 5 यात्रियों की मौत

देहरादून। उत्तरकाशी ज़िले में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री जा रहा एक प्राइवेट कम्पनी (ARROW) का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9 बजे गंगनानी से आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। हादसे के में पांच यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। जबकि दो लोग घायल अवस्था में मिले हैं। 
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गइ। घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में है, जिससे राहत-बचाव कार्यों में चुनौति आ रही है। प्रशासन ने पुलिस, आर्म, आपदा प्रबंधन की टीम, एंबुलेंस की टीमों को मौके पर रवाना कर दिया है।
विधायक सुरेश सिंह चौहान ने दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है और जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और लापता यात्रियों की तलाश जारी है।

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter