दुर्घटना - पेज 46
-
राजस्थान के पचपदरा स्थित एचपीसीएल रिफाइनरी में आग लगने की घटना ने प्रशासन और सरकार को सतर्क कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और जांच के आदेश दिए हैं।
-
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि एचआरआरएल रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) के पास आग लगने की घटना के चलते 21 अप्रैल 2026 को होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
-
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के पास कट्टानारपट्टी स्थित ‘वनजा पटाखा फैक्ट्री’ में रविवार को धमाके से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
-
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई है।
-
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पड़ोसी अनूपपुर जिले के पौनी गांव से गिट्टी लेने जा रहे थे।
-
झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड में जंगली हाथियों के आतंक से त्रस्त लोग रविवार को सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने गया-देवघर मुख्य मार्ग को कटैया मोड़ के पास जाम कर दिया है।
-
पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान के लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे विमान रनवे पर ही रुक गया और पूरा रनवे ब्लॉक हो गया।
-
भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। समृद्धि महामार्ग पर हुए भीषण हादसे में इस मामले के महत्वपूर्ण गवाह डॉ. जितेंद्र शेलके की जान चली गई।
-
कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को एक कार और एक निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दो अन्य लोगों को कार से निकालकर बचा लिया। ये दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।
-
मध्य प्रदेश के श्योपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ। विजयपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.