दुर्घटना - पेज 6
-
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत गिर गई, जिसमें मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह इमारत मोतीबाग इलाके में सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास गिरी।
-
महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को दही हांडी उत्सव के दौरान हर साल की तरह बड़ी संख्या में गोविंदा घायल हुए हैं। बीएमसी के अनुसार इस बार दही हांडी फोड़ने की कोशिश में 376 में गोविंदा घायल हुए हैं।
-
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में वेलिगोंडा परियोजना की सहायक नहर में नहाते समय दो युवक लापता हो गए। बचाव दल की तरफ से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
-
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देर रात एक बस हादसा हो गया। इसमें 29 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
-
बिहार के आरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय–दानापुर रेलखंड पर रविवार सुबह आरा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से करीब 200 मीटर की दूरी पर अप-लाइन में अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस (15483) डिरेल हो गई।
-
केरल के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तमिलनाडु के इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ छात्रों की मौत हो गई। छात्र जिस कार में यात्रा कर रहे थे, वह शुक्रवार देर रात त्रिशूर जिले के कैपामंगलम में नेशनल हाईवे 66 पर खड़े एक मालवाहक ट्रक से टकरा गई।
-
झारखंड के चतरा जिले में सदर थाना क्षेत्र के घूरनाडीह गांव के पास कड़गु पटेर नदी के पास शुक्रवार को दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक बच्चे का शव नदी की धारा से, जबकि दूसरे का शव नदी किनारे से बरामद किया गया।
-
कर्नाटक में धारवाड़ तालुक के वेंकटपुर गांव के पास मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर एक कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
-
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई।
-
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्लीपर बस के पुल की दीवार से टकराने से ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस कानपुर से इंदौर जा रही थी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.