भारत में ऑटो सेक्टर में लागत से जुड़े जोखिमों को कम करके आंका रहा बाजार: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 3 अप्रैल। भारतीय कंपनियों पर लागत के दबाव को बाजार ऐसे समय पर कम करके आंक रहा है, जब निवेशकों का भारत को लेकर नजरिया सर्तक हो गया है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।  

बीएनपी पारिबास के एक विश्लेषण में बताया गया कि निवेशक बाजार पर कोई स्पष्ट रुख अपनाने से हिचकिचा रहे हैं और कई फंड सक्रिय रूप से अपना कुल जोखिम कम कर रहे हैं।

विश्लेषण में कहा गया है कि पिछले साल अमेरिकी टैरिफ व्यापार में आए तीव्र बदलाव ने निवेशकों को मौजूदा ऊर्जा संकट को अल्पकालिक मानने के लिए प्रेरित किया है। 

भारत के प्रति व्यापक दृष्टिकोण अधिक नकारात्मक हो गया है। इसकी एक प्रमुख वजह एलएनजी की उपलब्धता को लेकर चिंता होना है; निवेशकों को डर है कि यह भारत के लिए एक दीर्घकालिक समस्या साबित हो सकती है, जो तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से अलग प्रकृति की होगी।

कच्चे तेल के विपरीत, जिसे छोटी अवधि का प्राइस शॉक माना जा रहा है। एलएनजी आपूर्ति में व्यवधान को कंपनियों की आय पर दीर्घकालिक प्रभाव डालने वाला माना जाता है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हांगकांग स्थित निवेशक सिंगापुर स्थित निवेशकों की तुलना में भारत के प्रति कुछ कम निराशावादी हैं, जिसका आंशिक कारण यह है कि हांगकांग के निवेशक क्षेत्रीय आवंटनकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं और साथ ही साथ अन्य एशियाई बाजारों में उच्च अस्थिरता का सामना कर रहे हैं।

निवेशकों की बातचीत में लागत की तुलना में मांग पर पड़ने वाले प्रभाव पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि इस बात पर व्यापक सहमति है कि सरकारी पूंजीगत व्यय में मंदी के कारण वाणिज्यिक वाहनों की मांग में सबसे अधिक गिरावट आने की आशंका है।

इसके अलावा, मांग के लिहाज से दोपहिया वाहनों को आम तौर पर यात्री वाहनों की तुलना में बेहतर स्थिति में देखा जाता है, हालांकि बीएनपी का कहना है कि ऐतिहासिक मैक्रो चक्र इस निष्कर्ष का स्पष्ट रूप से समर्थन नहीं करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि लागत मुद्रास्फीति पर अपेक्षाकृत कम ध्यान दिया जा रहा है और यह कंपनियों आय में अप्रत्याशित गिरावट का कारण बन सकती है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement