सोने और चांदी में गिरावट का असर: गोल्ड ईटीएफ 2 प्रतिशत और सिल्वर ईटीएफ करीब 4 प्रतिशत लुढ़का

मुंबई, 25 जून । सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का असर गुरुवार को गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) और सिल्वर ईटीएफ पर देखने को मिला और इनमें करीब 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

एनएसई डेटा के अनुसार, दिन के दौरान निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ (सिल्वर बीईईएस) 3.99 प्रतिशत गिरकर 202.58 रुपए, एसबीआई सिल्वर ईटीएफ 3.93 प्रतिशत घटकर 208.26 रुपए, एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ 4 प्रतिशत घटकर 200.39 रुपए और टाटा सिल्वर ईटीएफ 3.92 प्रतिशत घटकर 20 रुपए पर पहुंच गया।

सोने से जुड़े ईटीएफ में भी गिरावट देखने को मिली है। निप्पॉन इंडिया गोल्ड ईटीएफ (गोल्डबीईईएस) 2.21 प्रतिशत घटकर 114.55 रुपए, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ 2.76 प्रतिशत घटकर 117.95 रुपए, एसबीआई गोल्ड ईटीएफ 2.8 प्रतिशत घटकर 118.17 रुपए और एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ 2.64 प्रतिशत घटकर 117.75 रुपए पर पहुंच गया है।

इसके अतिरिक्त, सोने और चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी जा रही है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,156 रुपए कम होकर 1,40,022 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो कि पहले 1,42,178 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,235 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,28,260 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,05,017 रुपए प्रति 10 ग्राम गई है, जो कि पहले 1,06,634 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,010.32 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.94 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57.51 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ाने के संकेत देना है। वहीं, डॉलर इडेक्स के 101 के पार निकलने ने इसे और तेज कर दिया है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement