बिजनेस
अमेजन के सीईओ अमेजन एंडी जेसी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान जेसी ने भारत के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई।
केंद्र ने सरकारी कंपनियों में ऑफ फॉर सेल (ओएफएस) लाकर 2026 में अब तक 25,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटा ली है। यह बीते एक दशक में सरकार द्वारा ओएफएस के जरिए जुटाई गई सबसे अधिक राशि है।
करीब दो सत्रों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। इससे कीमतों में करीब आधा प्रतिशत तक की बढ़त हुई है।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को तेजी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 399.85 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,391.07 और निफ्टी 104.20 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,125.85 पर था।
पिछले दिन की गिरावट के बाद बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त दर्ज करते हुए हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 50 और सेंसेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा तक की तेजी देखने को मिली।
अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एंडी जेसी ने बुधवार को कहा कि भारत कंपनी के क्विक कॉमर्स कारोबार के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि कंपनी की 'अमेजन नाउ' सेवा भारत में अमेजन की सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बन गई है।
नोएल टाटा ने टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के चेयरमैन पद से इस्तीफे का ऐलान किया है। वर्तमान में टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख करीब इन तीन दशकों से इस पद पर थे।
खुदरा निवेशकों (रिटेल शेयरधारकों) के पास भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के डिविडेंड का लाभ पाने के लिए बुधवार तक का समय है। कंपनी ने 25 जून को रिकॉर्ड डेट तय की है, इसलिए पात्रता हासिल करने के लिए निवेशकों को आज ही एलआईसी के शेयर खरीदने होंगे।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस को अलग-अलग प्राथमिकता के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इन्हें एक-दूसरे का पूरक माना जाना चाहिए।।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 समूह के लिए अनुशासित वृद्धि और मजबूत क्रियान्वयन वाला एक और वर्ष साबित हुआ है और इस दौरान हमारा कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत बढ़कर 2.92 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


