बिजनेस - पेज 61
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस को अलग-अलग प्राथमिकता के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इन्हें एक-दूसरे का पूरक माना जाना चाहिए।।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 समूह के लिए अनुशासित वृद्धि और मजबूत क्रियान्वयन वाला एक और वर्ष साबित हुआ है और इस दौरान हमारा कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत बढ़कर 2.92 लाख करोड़ रुपए हो गई है।
वैश्विक स्तर पर बुधवार को कच्चे तेल पर दबाव देखने को मिला और इससे दाम करीब चार महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इसकी वजह अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता से आपूर्ति श्रृंखलाओं में सुधार होना है।
सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह डॉलर में मजबूती होना था।
मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 29.08 अंक 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,229.76 पर और निफ्टी 28.30 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,795.80 पर था।
सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने पूंजी बाजार से जुड़ी विभिन्न विनियमित संस्थाओं के लिए एक समान विज्ञापन आचार संहिता (कॉमन एडवर्टाइजमेंट कोड - सीएसी) लागू करने का प्रस्ताव रखा है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष आर. मुकुंदन ने मंगलवार को कहा कि भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनना होगा। उन्होंने कहा कि बदलते भू-राजनीतिक और तकनीकी परिदृश्य के बीच भारत को व्यापार, विनिर्माण, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में अपनी गति बढ़ानी होगी।
भारत में कुल इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या तिमाही आधार पर 6.24 प्रतिशत बढ़कर 1.09 अरब हो गई है, जो कि दिसंबर 2025 में 1.02 अरब थी। यह जानकारी टेलीकॉम नियामक की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई।
लगातार तेजी के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। मेटल, आईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में भारी बिकवाली और एशियाई बाजारों में कमजोरी तथा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में 1.1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के सोमवार भारत आने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आपका और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एवं प्रतिनिधिमंडल का भारत के वाणिज्य विभाग में स्वागत है। आगामी चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सार्थक बातचीत होने की उम्मीद है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


