बिजनेस - पेज 93
मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी में मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है और दोनों कीमती धातु हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में थे।।
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सुबह सेंसेक्स 165.65 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,103.72 और निफ्टी 66.70 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,052.60 पर था।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह यानी नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में स्थिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.12 प्रतिशत बढ़कर 23,40,406 करोड़ रुपए हो गया।
मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान तनाव में कमी के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय विधानसभा चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों ने भी बाजार को समर्थन दिया।
नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मार्च की तुलना में अप्रैल में भारत के हवाई यातायात (एयर ट्रैफिक) में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के यात्रियों में देखने को मिली है।
विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।।
भारत में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अप्रैल में 54.7 रहा है, जो कि मार्च में 53.9 था। इसकी वजह नए ऑर्डर (निर्यात सहित) और रोजगार के अवसर में वृद्धि थी।
वैश्विक बाजारों में मजबूती से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सकारात्मक हुई। सेंसेक्स 343.77 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,257.27 और निफ्टी 66 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,063.55 पर था।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी में गिरावट का दौर जारी है और सोमवार को यह लाल निशान में खुले।।
शनिवार को देशभर में लगभग 47 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए, जिससे यह संकेत मिलता है कि पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष और उसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के बावजूद गैस आपूर्ति में कोई कमी या व्यवधान नहीं है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


