उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने करोड़ों

देहरादून, 5 सितंबर । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, आवास, सिंचाई, परिवहन ढांचे, अक्षय ऊर्जा से जुड़े भवन और चारधाम यात्रा के दौरान हवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत और अवमुक्त करने के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विकास खंड हिंडोलाखाल के नागचौंड शिवालय का सौंदर्यीकरण एवं विकास खंड कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट में डुंडेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण किए जाने के लिए 1.05 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 82.62 लाख रुपए तथा जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 60 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटरमार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक संपर्क सीसी मार्ग का निर्माण किए जाने के लिए 62.19 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 37.31 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा धौरणखास, जनपद देहरादून में टाईप द्वितीय के 36 आवासों के निर्माण के लिए 2.27 करोड़ रुपए तथा नाबार्ड वित्त पोषण से संबंधित सिंचाई विभाग की 27 योजनाओं के लिए 61.76 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत किए जाने के साथ ही उरेडा मुख्यालय देहरादून में प्रस्तावित सुपर ईसीबीसी भवन के निर्माण हेतु 16.13 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में धनराशि 1 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

वहीं, हल्द्वानी में सम्भागीय परिवहन कार्यालय के अन्तर्गत चालक प्रशिक्षण संस्थान के लिए 9.80 करोड़ रुपए, सम्भागीय परिवहन कार्यालय के लिए 10.98 करोड़ रुपए तथा ऑटोमेटिव ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के लिए 4.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर हैलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा तथा मौसम संबंधी वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न हैलीपोर्टों/हैलीपैडों पर ऑटोमेटेड वेदर आबजर्विग सिस्टम एवं सीलोमीटर की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग तथा 3 वर्ष की व्यापक अनुरक्षण सेवा हेतु 10 करोड़ के सापेक्ष अवशेष धनराशि 7.56 करोड़ रुपए, में से 4.78 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में सब्सिडी प्रदान किये जाने हेतु प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष 36.51 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter