देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट: 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी

देहरादून, 8 जुलाई । मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालय 9 जुलाई को बंद रहेंगे। आदेश जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू रहेगा।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने यह भी कहा कि मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Source: The News Com Network

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter