मोदी ने किया हाउस आफ हिमालयाज को लॉच
दम है तो मैदान में आ जाएं और फायदा उठाएं : प्रधानमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेसटर समिट के पहले दिन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिसमें दम हो मैदान में आ जाए और फायदा उठा ले। मैं गारंटी देता हूं कि जो बातें हम कहते हैं उन्हें पूरी करने के लिए हम खडे भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन को बनाने में इस धरती का बडा योगदान है। अगर उसे कुछ लौटाने का अवसर मिलता है तो उसका आनंद भी अलग ही होता है। आइए इस पवित्र धरती में चलिए। आपके काम में कभी कोई बाधा नहीं आएगी। हमार देश नई ऊर्जा के साथ खडा हो सकता है।
मोदी ने कहा कि मैं देश वासियों को भरोसा दिलाता हूं कि मेरे तीसरे कार्य काल में देश दुनिया की टॉप तीन इकोनामी में एक होगा। कहा कि हमें चारोओर आकांक्षा आशा और आत्मविश्वास दिखाई देगा। हाल के विधानसभा चुनाव में हमने देखा है। उत्तराखंड के लोगों ने पहले ही स्थिर और मजबूत सरकार बनाकर दिखाई है। जनता ने सरकार के ट्रैक रिकार्ड के आधार पर वोट दिया है। पीएम ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण हर देशवासी की जिम्मेदारी है। कोरोना महा संकट के बाद भी हम तेजी से आगे बढ रहे हैं। भारत की मजबूती का फायदा उत्तराखंड के साथ ही देख के सभी राज्यों को हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने ग्लोबल इन्वेसटर समिट के दौरान हाउस आफ हिमालयाज की लांचिग की। अभीतक हिमाद्र, हिलांस , ग्रामश्री जैसे तमाम उत्पाद बाजार में जाते हैं। अब यह सभी हाउस आफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे।
इससे पहले आईएमए पहुंचने पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेसटर समिट में देश दुनिया के पांच हजार से अधिक निवेशकों के शिरकत करने के आसार हैं।
राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड के एमओयू साइन किए जा चुके हैं।


