दिल्ली-एनसीआर में तपिश के बाद अब राहत की उम्मीद, अगले तीन दिन तक

नई दिल्ली, 11 सितंबर । दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से मौसम ने करवट ली है। सितंबर के महीने में जहां एक ओर मौसम विभाग के पूर्वानुमानों में लगातार बारिश बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर बीते दो दिनों में जून और जुलाई के महीने जैसी तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है।

हालांकि, अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और बढ़ते प्रदूषण स्तर पर भी रोक लगेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

12 सितंबर को तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दिन मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है। 13 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। 14 सितंबर को तापमान 31 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

16 सितंबर को सामान्यतः बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश होने के कारण एक्यूआई में भी सुधार देखने को मिल रहा है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 80 (संतोषजनक), अशोक विहार में 139 (मध्यम), आया नगर में 85, बवाना में 117, बुराड़ी क्रॉसिंग में 114, चांदनी चौक में 132, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 110, सीआरआरआई मथुरा रोड में 94 और डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 127 दर्ज किया गया है।

नोएडा की बात करें तो सेक्टर-125 में एक्यूआई 172, सेक्टर-62 में 119, सेक्टर-1 में 141 और सेक्टर-116 में 163 दर्ज किया गया है। वहीं, गाजियाबाद में गोविंदपुरम का एक्यूआई 47 (अच्छा) है, जबकि इंदिरापुरम में 70, लोनी में 157, संजय नगर में 135, वसुंधरा में 150 और वेद विहार-लोनी में 129 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले तीन दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter