मुंबई-गोवा हाईवे पर बस ने खड़े डंपर को मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

रत्नागिरी, 15 जुलाई । महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक कार की डंपर के साथ भिड़ंत होने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें लांजा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा रत्नागिरी जिले के लांजा क्षेत्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर हुआ। बताया गया कि मुंबई के अग्रीपाड़ा का रहने वाले एक परिवार के कुछ सदस्य गोवा गए थे। लौटते समय लांजा रेस्ट हाउस के पास एक खड़े डंपर ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे भयानक हादसा हो गया।

यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ भी जुट गई, जिन्होंने जल्दी घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसी बीच, घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा, जबकि शवों को अपने कब्जे में लिया।

इस घटना में दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, पुलिस इस घटना के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया है।

इससे पहले, मंगलवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले में येवला-नांदगांव स्टेट हाईवे पर एक प्राइवेट लग्जरी पैसेंजर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस में लगभग 25 से 26 यात्री सवार थे।

बताया गया कि बस घाट क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement