दिल्ली के दियालपुर में नाबालिग किशोर की बेरहमी से हत्या, मां बोली-जानने वाले थे आरोपी

नई दिल्ली, 26 मार्च। दिल्ली के उत्तर-पूर्व दिल्ली के दियालपुर इलाके में एक नाबालिग किशोर की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

मृतक की मां शुभान मलिक ने बताया कि यह घटना बेहद बेरहमी से अंजाम दी गई। आधे घंटे के भीतर उन्होंने मेरे बेटे को मार डाला। मेरे बेटे को गले लगाकर यहां से ले गए। ये लोग हमें पहले से जानते हैं और पहले भी कई हत्याएं कर चुके हैं। इन्हें पहले भी जेल हो चुकी है और ये लोग छूटकर आए थे, लेकिन फिर से हत्या करने लगे हैं। मैं तो चाहती हूं कि इन्हें फांसी मिले।

शुभान मलिक ने बताया कि उनका बेटा केवल एक हफ्ते की छुट्टी पर अपने घर आया था। वह मौलियत की पढ़ाई करने जाने वाला था लेकिन उसे मार दिया गया। उन्होंने बताया कि वह 15-16 साल का था और उनका सबसे बड़ा बेटा था। उन्होंने रोते हुए कहा, "मेरा बेटा बहुत मासूम और नेकदिल था। इतनी बेरहमी से उसे मारना किसी के लिए भी सहन करना मुश्किल है।"

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है और हर संभावित सुराग की पड़ताल कर रही है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने कैसे और किस समय हत्या को अंजाम दिया।

मृतक के परिवार की रो-रोकर हालत खराब है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को पकड़कर कड़ी सजा दिलाने तक जांच जारी रहेगी।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement