शहर और राज्य - पेज 91
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित एक पत्र में खेलों को विकसित उत्तर प्रदेश की नई पहचान बताते हुए युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अभिभावकों से बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपील की है।।
-
डीआरआई ने नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में दो अलग ऑपरेशन में कोडीन-बेस्ड कफ सिरप की 1.11 लाख बोतलें जब्त कीं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।।
-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 6 जुलाई 2026 के लिए पालघर जिले में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। वहीं, ऑरेंज अलर्ट और जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर की 29 लाख रुपए से अधिक मूल्य की अचल संपत्तियां जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ(1) के तहत की गई।
-
उत्तराखंड के चमोली में पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी एक वाहन में चोरी का सामान ले जा रहे थे, उसी दौरान पकड़े गए।
-
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट से समुद्र में लापता हुए सात मछुआरों में से एक रविवार को सुरक्षित वापस लौट आया, जबकि बाकी छह मछुआरों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान जारी है। कोस्ट गार्ड, नौसेना और मरीन पुलिस मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंपावत के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के पहले जत्थे को रवाना किया, जिससे लिपुलेख मार्ग से होने वाली सालाना तीर्थयात्रा की शुरुआत हुई। कुल 49 तीर्थयात्री लिपुलेख गुंजी की ओर अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर निकले।
-
मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) रेलवे स्टेशन परिसर शामिल है, जहां भारी जलभराव के चलते यात्रियों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पवित्र त्रियुगीनारायण मंदिर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इसे अत्यंत दिव्य और पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बताया और श्रद्धालुओं से यहां आकर दर्शन करने की अपील की।
-
पिछले 24 घंटों से जारी भारी और लगातार बारिश ने महाराष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे मुंबई, पूरे कोंकण क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.