आगरा में हॉरर किलिंग, कोर्ट मैरिज से नाराज पिता ने पुत्री की गला

लखनऊ, 3 अगस्त । उत्तर प्रदेश के आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र से सोमवार को एक हॉरर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी के कोर्ट मैरिज से नाराज पिता ने उसकी गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह पूरा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के नदगवां मार्ग का है।

दरअसर, 22 वर्षीय युवती ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर छह माह पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। युवती के कोर्ट मैरिज करने से उसके परिजन काफी नाराज थे। इसे लेकर परिजनों पर युवती की गला घोटकर हत्या करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

मामले को लेकर आगरा ईस्ट जोन के डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि यह पूरा मामला थाना जैतपुर के प्रताप नगर मोहल्ले का है। सोमवार सुबह 5 बजे पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि विमल शर्मा नामक एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

वहीं, वादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती के पिता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही मृतका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि उसकी पुत्री ने कुछ माह पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी। इससे वह असंतुष्ट थे और इसी आक्रोश में उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या कर दी।

पुलिस की ओर से मामले की विधिवत जांच जारी है। इसके साथ ही पुलिस हत्या के मामले में शामिल अन्य लोगों के शामिल होने की भूमिका की जांच कर रही है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter