अपराध - पेज 28
अयोध्या के राजश्री दशरथ मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। यहां लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के छात्र सरफराज के पास से बम बनाने का लिखा हुआ फार्मूला मिलने के बाद से ही उससे पूछताछ की जा रही है।
पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार को पूर्वी बर्धमान जिले के बर्धमान शहर की एक पॉश हाउसिंग कॉलोनी से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) सदस्य हमीम मंडल की एक सिलाई की दुकान का पता लगाया।।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ के फॉरेनर सेल ने वीजा शर्तों का उल्लंघन करने पर छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के होटलों और गेस्ट हाउस में चलाए गए स्पेशल वेरिफिकेशन अभियान के दौरान इस उल्लंघन का पता चला।
दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस ने लापता या अगवा हुए 43 बच्चों और 81 वयस्कों को उनके परिवारों से मिलाया है। पुलिस टीमों ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 1 से 31 जुलाई तक 124 लोगों को ढूंढने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाया।
उत्तर-पश्चिमी अमेरिकी राज्य इडाहो के ट्विन फॉल्स में एक इन-एन-आउट रेस्टोरेंट के इलाके में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो अन्य घायल हो गए।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के साइन हनुमान चौक पर बेखौफ बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक कैलाश कुमार को गोली मार दी। स्थानीय लोग और परिजन तत्काल उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल ले गए।
तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) वी. अरविंद बाबू को उनकी ड्यूटी से हटा दिया है।।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया, पुलिस ने मौके से उनके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में उपजे विवाद में 20 वर्षीय युवक गौतम मौर्य की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी समीर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


