अपराध - पेज 97
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस एडीए ग्रुप से जुड़े एक मामले में मुंबई, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कुल 7 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशन के खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है।
-
गौतमबुद्धनगर की बिसरख पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएम ईजीपी) के नाम पर लोगों को सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील के तौर पर पेश हुईं। वह हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई हिंसा से जुड़ी एक जनहित याचिका पर बहस करने के लिए पहुंची थीं।
-
10 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एनआईए जांच में सामने आया है कि उमर उन नबी और अन्य डॉक्टर आतंकी संगठन 'अंसार गजवत-उल-हिंद' (एजीयूएच) से जुड़े थे।
-
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
-
राजस्थान का कोचिंग हब सीकर, नीट-यूजी 2026 पेपर लीक नेटवर्क का मुख्य केंद्र बनकर उभरा है। अब सीबीआई कोचिंग संस्थानों, बिचौलियों, छात्रों और आरोपियों के रिश्तेदारों के संभावित संबंधों की जांच कर रही है।
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल और एप्पल से कहा कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद उन तमाम मोबाइल ऐप्स को हटाएं, जिनका इस्तेमाल पोर्नोग्राफी, वेश्यावृत्ति, ड्रग्स और दूसरे गैरकानूनी कामों के लिए हो रहा है। ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं।
-
नोएडा में 13 अप्रैल को हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शन मामले में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों की भूमिका प्रदर्शन को हिंसक बनाने, भीड़ को भड़काने और अराजकता फैलाने में अहम रही।
-
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बुधवार को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और डोगरा गिरोह के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई का मकसद उन लोगों को निशाना बनाना है, जो पाकिस्तान-स्थित गैंगस्टर नेटवर्क जिनमें शहजाद भट्टी गिरोह और डोगरा गिरोह शामिल हैं या उनसे जुड़े हुए हैं या उनके साथ संबंध रखते हैं।
-
झारखंड के पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किताझोर गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता दिवाकर सरदार की हसुआ (हंसिया) से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा रात भर पिता के शव के पास ही बैठा रहा।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.