शो की कड़वाहट भुलाकर 'लॉकअप-2' की विनर श्रेया कालरा ने सक्सेस पार्टी

मुंबई, 6 अगस्त । वेब रियलिटी शो 'लॉकअप-2' की समाप्ति के साथ कंटेस्टेंट श्रेया ने बुधवार को इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। शो की सक्सेस पार्टी में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा ने आपसी मन-मुटाव भुलाकर एक साथ डांस किया।

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी, गोविंदा और रवीना टंडन स्टारर सॉन्ग 'चलो इश्क लड़ाए' पर साथ में डांस करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में शो के सभी कंटेंस्टेंट और बॉलीवुड की कुछ नामी हस्तियां भी नजर आईं।

वीडियो शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, "लॉकअप सच्चा या सजा, विनर को बधाई।"

हालांकि, पार्टी में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी का मजेदार डांस दोनों के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था, क्योंकि वेब रियलिटी शो 'लॉकअप-2' की समाप्ति में दोनों के बीच काफी अनबन देखने को मिली थी। कंटेस्टेंट्स को अक्सर कई मुद्दों पर बहस करते और लड़ते हुए देखा गया था।

शो के आखिरी में शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा को चैलेंज किया था कि अगर श्रेया कालरा लॉक अप जीत जाती है, तो वह अपना नाम बदल लेंगी। श्रेया ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था, "ठीक है, फिर कौन सा नाम रखना है?"

फिनाले की तरफ दोनों में दुश्मनी और बढ़ गई थी, जब श्रेया ने गेम में मिले अपने फायदे का इस्तेमाल करके शिवांगी को कॉम्पिटिशन से बाहर करने की कोशिश की थी, लेकिन हर्षद चोपड़ा ने बाजी पलटकर शिवांगी को फाइनल पर खड़ा किया था।

दरअसल, हर्षद चोपड़ा पहले फाइनलिस्ट के तौर पर अपनी जगह पक्की कर चुके थे। उन्होंने शिवांगी जोशी को बचाने के लिए अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए शिवांगी को फिनाले में पहुंचा दिया और खुद एलिमिनेट हो गए थे जिससे शिवांगी इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट बन गई थीं। हर्षद चोपड़ा के इस फैसले ने कई सारे सवाल खड़े किए थे। साथ ही शिवांगी को भी काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter