व्हिस्लिंगवुड्स इंटरनेशनल स्कूल में कैलाश खेर की पाठशाला, छात्रों को संगीत की दुनिया से कराया रूबरू

मुंबई, 31 मार्च। मशहूर गायक कैलाश खेर अपने सुरों से लोगों के दिलों में खास पहचान रखते हैं। उनका गाने का स्टाइल बिल्कुल अलग और आकर्षक होता है, जो सुनने वालों को गहराई से छू जाता है।

हाल ही में कैलाश खेर सुभाष घई के एक्टिंग स्कूल व्हिस्लिंगवुड्स इंटरनेशनल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने मनोरंजन जगत में आने वाले छात्रों को प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों को संगीत की दुनिया के बारे में अपनी बातें बताईं।

इस दौरान फिल्मकार सुभाष घई ने कैलाश खेर के साथ मंच साझा किया। घई ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैलाश खेर की खूब तारीफ की। उन्होंने लिखा, "कैलाश खेर उन दिव्य गायकों में से एक हैं, जिन्होंने लाखों को भारत में दिव्य संगीत की क्रांति शुरू करने के लिए प्रेरित किया। यह पूरे देश में एक तरह की आध्यात्मिक यात्रा बन गई है।"

सुभाष घई ने कहा कि कल कैलाश खेर ने व्हिस्लिंगवुड्स इंटरनेशनल के उद्घाटन में छात्रों के साथ ज्ञान और अनुभव साझा किए। यह उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा।

उन्होंने कैलाश खेर को धन्यवाद देते हुए लिखा, "धन्यवाद कैलाश जी, आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।"

निर्देशक सुभाष घई कुछ समय से अपने संस्थान, व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल पर ध्यान केंद्रित किया। अपने स्कूल के माध्यम से उन्होंने कई प्रतिभाओं को निखारा है। कुछ समय पहले ही उनके स्कूल के बच्चों ने 'रॉकेटशिप' नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज की कोई घोषणा नहीं हुई।

इसी के साथ ही वे अब एनीमेशन फिल्में भी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी पहली एनीमेशन फिल्म कालीचरण होगी। निर्देशक ने आईएएनएस के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, "मैं सबसे पहले तो अपनी फिल्म कालीचरण को दिखाना चाहता हूं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इसकी कहानी बहुत दिलचस्प और मजेदार है और मुझे लगता है कि आज के बच्चों को भी इसकी कहानी जाननी चाहिए। यह ऐसी फिल्म है जिसे थिएटर में भी दिखाया जा सकता है और एनीमेशन के रूप में भी बनाया जा सकता है।"

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement