फरहान अख्तर की 'तूफान' ने पूरे किए 5 साल, एक्टर ने खास वीडियो शेयर कर ताजा की पुरानी यादें

मुंबई, 16 जुलाई । फरहान अख्तर स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' ने अपने रिलीज के 5 साल पूरे कर लिए हैं। गुरुवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के पुराने पन्नों को फिर से दोहराया।

अभिनेता फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "तूफान को दिलों पर राज करते हुए 5 साल पूरे हो गए। आइए 'तूफान' के शानदार 5 साल का जश्न मनाएं।"

फरहान का शेयर किया गया वीडियो फिल्म के कई यादगार पलों का कलेक्शन है। इसमें फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर (जिन्होंने उनकी पत्नी का रोल निभाया था) के बीच इमोशनल सीन और तस्वीरें दिखाई गई हैं। मोंटाज में फरहान की जबरदस्त बॉक्सिंग ट्रेनिंग, रिंग के अंदर रोमांचक एक्शन सीन और उनके किरदार के बदलाव को दिखाने वाले पल भी शामिल हैं।

फरहान अख्तर द्वारा अभिनीत और राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म 'तूफान' 2021 की भारतीय हिंदी भाषा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।

फिल्म में फरहान अख्तर ने बॉक्सर की भूमिका अदा की थी, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी और इस फिल्म में उनका ट्रांसफॉर्मेशन काफी चर्चा में रहा था। इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर ने खुद किया है।

फिल्म में फरहान अख्तर ने अजीज अली उर्फ 'अज्जू भाई' की भूमिका निभाई थी, जो मुंबई के डोंगरी इलाके का एक स्थानीय गुंडा और वसूली करने वाला होता। जब उसकी मुलाकात डॉ. अनन्या प्रभु (मृणाल ठाकुर) से होती, जिसके बाद उसकी जिसके बाद उसकी जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं।

अनन्या (मृणाल ठाकुर) से प्रेरित होकर, वह अपने आपराधिक जीवन को छोड़ देता और मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) की दुनिया में अपना करियर बनाता। फिल्म में परेश रावल ने नाना प्रभु (अनन्या के पिता और अजीज के बॉक्सिंग कोच) का किरदार निभाया था।

'तूफान' का प्रीमियर 16 जुलाई 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था। आप इसे इस अमेजन प्राइम वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement