जिम में वर्कआउट करते हुए दिखे सलमान खान, शेयर किया दमदार कैप्शन

मुंबई, 25 जुलाई । अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर करते हुए एक संदेश लिखा, जिसके बाद उनकी पोस्ट चर्चा का विषय बन गई।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर जिम में खिंचवाई गई अपनी शर्टलेस तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपनी फिटनेस और एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "सलमान खान डर गया.... हम्मम, जो डर गया, समझो वो मर गया।"

पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके कैप्शन को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने इसे हाल के दिनों में हुई ट्रोलिंग से जोड़कर देखा।

हाल ही में सलमान खान मुंबई में आयोजित एक एसआरए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की टिप्पणियां की गई थीं। कुछ प्रशंसकों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ ने उनकी तुलना दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से की।

इससे पहले सलमान खान दिल्ली और मुंबई में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर भी चर्चा में रहे थे।

पेशेवर जीवन की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण सलमान खान कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी भारत-चीन सीमा पर वर्ष 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। इससे पहले फिल्म का शीर्षक 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे बाद में बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement