'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में पांच भाषाओं में रिलीज हुआ, दिखी पौराणिक गाथा की झलक

मुंबई, 30 जुलाई । निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक गाथा 'रामायण: पार्ट 1' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार ब्रह्ममुहूर्त में हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया।

4 मिनट 9 सेकंड का ट्रेलर काफी शानदार है। इसकी शुरुआत यश के रावण रूप में लंका की राज गद्दी संभालने से होती है। इसके बाद ट्रेलर रामायण की पौराणिक कथा को आगे बढ़ाता है, जिसकी शुरुआत अयोध्या में भगवान राम की उपस्थिति से होती है।

ट्रेलर में रामायण की अहम घटनाओं की झलक दिखाई गई है। इसमें प्रभु राम के वनवास से पहले ही घटनाओं को दिखाया गया है, जिसमें माता कैकयी राम के वनवास की मांग रखती है। अपनी माता की मांग का सम्मान करते हुए प्रभु राम वनवास को निकलते हैं, जिसके बाद शूर्पणखा प्रसंग और 'सीता हरण' तक, ट्रेलर इस महाकाव्य की प्रमुख घटनाओं की विस्तृत झलक पेश करता है।

महाकाव्य रामायण की कास्ट काफी दमदार नजर आ रही है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवरी माता सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं। लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका में है, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में और अरविंद गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर देखकर लग रहा है कि इन सभी कलाकारों ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है।

नितेश तिवारी की फिल्म का लेखन अवॉर्ड विनिंग लेखक श्रीधर राघवन ने किया है, जबकि इसका संगीत म्यूजिक ऑस्कर विनर हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने मिलकर बनाया है। इस फिल्म में कई क्षेत्रों के कलाकारों का अब तक का सबसे बड़ा साथ देखने को मिलेगा।

फिल्म के एक्शन दृश्यों की जिम्मेदारी टेरी नोटरी और गाय नॉरिस संभाल रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी रैम्से एवरी और रवि बंसल ने संभाली है। इसके अलावा दुनिया भर के हजारों कलाकार, डिजाइनर और तकनीकी विशेषज्ञ भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

एक्शन-एडवेंचर प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' का वैश्विक वितरण सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट करेगी।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement