बॉलीवुड - पेज 19
-
मुंबई के फिल्म उद्योग से धोखाधड़ी और जालसाजी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों में से एक धमाल के डिस्ट्रीब्यूशन, डिजिटल और कॉपीराइट्स बेचने के नाम पर एक नामी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के साथ 1.50 करोड़ की बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है।
-
आमिर खान और सनी देओल आज हिंदी सिनेमा के उन बड़े नामों में शामिल हैं, जिनकी अपनी अलग पहचान है। दोनों ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और अब सालों बाद एक बार फिर पर्दे से जुड़े एक प्रोजेक्ट को लेकर साथ आए हैं।
-
बॉलीवुड अभिनेत्री सीमा पाहवा ने मंगलवार को अपनी दो यादगार फिल्मों, 'बरेली की बर्फी' और 'शुभ मंगल सावधान' से जुड़ी यादें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कीं।।
-
अपनी सादगी भरी भाषा, संवेदनशीलता और खूबसूरत शायरी के लिए पहचाने जाने वाले गुलजार मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
-
अभिनेत्री तापसी पन्नू एक फिल्म फेस्टिवल में 'फ्रॉम पिंक टू पावर: ब्रेकिंग स्टीरिओटाइप थ्रू सिनेमा' नाम के पैनल का हिस्सा बनने वाली हैं। अभिनेत्री का मानना है कि सिनेमा तब और दिलचस्प बन जाता है जब महिला किरदारों को पेचीदा और बेधड़क दिखाया जाता है।
-
मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन-2' के टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' को संगीतबद्ध किया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। कंपोजर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उनका मनपसंद गायक अरिजीत सिंह और उनके भाई व गायक अरमान मलिक हैं।
-
गुलजार का नाम सुनते ही खूबसूरत शायरी, दिल को छू लेने वाले गाने और ऐसी कहानियां आंखों के सामने आती हैं, जिनमें इमोशन्स को बेहद आसानी से समझा जा सकता है। आज गुलजार हिंदी सिनेमा और साहित्य की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन उनका सफर किसी फिल्मी परिवार से शुरू नहीं हुआ था।
-
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने मशहूर सरनेम के पीछे की दिलचस्प कहानी बताकर दर्शकों को हैरान कर दिया। मेगास्टार ने बताया कि कैसे उनके पिता, मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन ने बचपन से ही जाति व्यवस्था को नकार दिया था और परिवार का सरनेम "बच्चन" चुना था।
-
'कसौटी जिंदगी की' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे सीरियल में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस अपने नए शो '108 बेस हॉस्पिटल– उरी' में बिल्कुल अलग तरह के किरदार में नजर आ रही हैं। शो में वह डॉ. मेजर नैना का रोल निभा रही हैं।
-
एक विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड के तीन बड़े एक्टर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल पान मसाला का विज्ञापन करने के लिए 'शो कॉज नोटिस' (कारण बताओ नोटिस) जारी किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.