चेक बाउंस मामला: दिल्ली हाईकोर्ट में राजपाल यादव के खिलाफ दायर मामले पर फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली, 2 अप्रैल। बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए हिंदी सिनेमा में अलग पहचान स्थापित करने वाले राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  

चेक बाउंस मामले में फंसे अभिनेता को लेकर अब सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। फैसला अगली तारीख पर सुनाया जाएगा।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ दायर चेक बाउंस मामले पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। 

वहीं, अभिनेता का कहना है कि वह कोर्ट के हर फैसले का सम्मान करेंगे। मामले में राजपाल यादव के वकील एडवोकेट भास्कर उपाध्याय का कहना है कि कोर्ट के सामने अपनी सारी बातें रखी हैं और कोर्ट ने हमारे पक्ष को सुना। मामला अगली सुनवाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। राजपाल यादव कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और हर फैसला मानने के लिए तैयार हैं।

वकील ने यह भी कहा कि अभिनेता का मामला बीते कई सालों से एकतरफा चला आ रहा है और उनसे लगातार बढ़ाकर पैसे मांगे गए हैं। अभिनेता का भी 18-20 करोड़ का नुकसान हुआ है, उसको लेकर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। कोर्ट ने हमारे पक्ष को सुना है।

शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट्स के वकील एडवोकेट अवनीत सिंह सिक्का ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कोर्ट के सामने हमने भी अपना पक्ष रखा और राजपाल यादव वर्चुअली कोर्ट के सामने पेश हुए। कोर्ट ने कहा कि अगर पैसे दे देते हैं तो मामला यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फिर जेल जाना होगा। 1 घंटे की डिस्कशन के बाद एक अमाउंट तय हुआ, लेकिन राजपाल यादव उसको भी लेकर मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि मैं पहले ही जेल जा चुका हूं, तो चलिए देखते हैं कि आगे क्या होगा। अभिनेता किसी भी फैसले को मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं।"

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement