छोटी-छोटी चीजें भी हैं हिम्मत की निशानी, कुब्रा सैत ने फैंस को दिया खास मैसेज
अभिनेत्री कुब्रा सैत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर जिंदगी से जुड़ी बातों को लेकर अपनी राय साझा करती रहती हैं। गुरुवार को अपनो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिंदगी और उसके संघर्षों के बारे में एक सोचने वाला मैसेज शेयर किया।

मुंबई, 3 सितंबर । अभिनेत्री कुब्रा सैत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर जिंदगी से जुड़ी बातों को लेकर अपनी राय साझा करती रहती हैं। गुरुवार को अपनो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिंदगी और उसके संघर्षों के बारे में एक सोचने वाला मैसेज शेयर किया।
दरअसल, सितंबर का पूरा महीना 'आत्महत्या रोकथाम जागरूकता माह' के रूप में मनाया जाता है और इसी मौके पर अभिनेत्री ने एक ऐसा मैसेज शेयर किया, जो सभी के लिए बहुत खास है। अभिनेत्री कुब्रा सैत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में छोटी-छोटी चीजें करना भी हिम्मत की निशानी होती है।
वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं, "मैं इस तरह की इंसान हूं, जो अजनबियों को देखकर मुस्करा देती है क्योंकि मैं यह देखने के लिए काफी उत्साहित रहती हूं कि आगे उनका कैसा रिएक्शन आएगा। कुछ लोग मुस्कुराकर जवाब देते हैं, तो कुछ शक भरी नजरों से देखते हैं। वे सोचते हैं, क्या हुआ मैडम और मैं सोचती हूं अरे रिलैक्स, मैं तो बस देखना चाहती थी कि आपके चेहरे पर मुस्कान है या नहीं। यही छोटा सा कनेक्शन मुझे हर बार याद दिलाता है कि अपने लिए और पूरी दुनिया के लिए मुझे अकेले ही सब कुछ नहीं करना है।"
अभिनेत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सेल्फ केयर इतना मुश्किल भी नहीं होता है। कभी-कभी इसका मतलब बस बाहर निकलना, शरीर को हिलाना-डुलाना या कुछ ऐसा करना भी हो सकता है, जिससे किसी को अच्छा और सुकून मिले।
अभिनेत्री कुब्रा सैत ने कहा, "सितंबर सुसाइड रोकने का महीना है और हमारे लिए यह सोचने का महीना भी है, जिनसे हम प्यार करते हैं उनका ख्याल कैसे रखें और शायद आज खुद का ख्याल रखने का मतलब है, बाहर निकलना, थोड़ा बहुत चलना-फिरना, कुछ ऐसा पीना जिससे आपको अच्छा और गर्म महसूस हो।
मुझे हॉट कोको पीकर बहुत अच्छा लगता है। शायद इसका मतलब है अपना फोन चार्ज पर लगाकर उसे बिना देखे चार्ज होने देना।"
उन्होंने कहा, "बस खुद को याद दिलाइए कि आप एक छोटे से बंदर की तरह हैं, जो एक पेड़ को कसकर पकड़े हुए है जबकि आपके चारों तरफ बहुत बड़ा तूफान आया हुआ है। उस पेड़ को पकड़े रहिए दोस्त, वो पेड़ ही जिंदगी है। एक बात सच में जान लीजिए कि आप अकेले नहीं हैं। आपको अकेले रहने की जरूरत नहीं है। आप मदद के लिए आवाज लगा सकते हैं। पता नहीं, कई बार इंसानियत सच में बहुत अच्छी होती है। हम एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं। इस सितंबर आपको जिंदगी मुबारक हो। आपका दिन अच्छा हो।"
Source: IANS

