महिला आरक्षण बिल पर मालिनी अवस्थी ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं-यह नारी शक्ति को मजबूती देने वाला फैसला

लखनऊ, 6 अप्रैल। गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि अगर महिलाओं को मौका मिलेगा, तो वे बेहतर काम करके दिखाएंगी।

गायिका ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की सभी महिलाओं की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहती हूं। हम कहते हैं हमारा देश नारी शक्ति को मानने वाला है। लंबे समय से महिलाओं को राजनीति में अपनी बात ऊपर तक पहुंचाने का पूरा अवसर नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब यह संभव हो पा रहा है। इसका बड़े कारण यह है कि हमारे प्रधानमंत्री महिला सशक्तीकरण के मजबूत समर्थक हैं। फिर चाहे उनकी उज्ज्वला योजना देखें या फिर गांवों में शौचालय निर्माण हो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना हो, इन सभी योजनाओं में महिलाओं के हित का विशेष ध्यान रखा गया है।"

उन्होंने कहा, "हमने यह भी देखा है कि जब ग्राम स्तर पर महिलाओं को आरक्षण मिला, तो उन्होंने अपनी बात प्रभावी ढंग से आगे रखी। मुझे विश्वास है कि देश के किसी भी क्षेत्र की महिला जब सदन में पहुंचेगी, तो वह अच्छा कार्य करेगी, क्योंकि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता बहुत मजबूत होती है।"

टी-सीरीज की प्रसिद्ध गायिका स्वाति निरखि ने महिला आरक्षण संशोधन बिल पर अपनी राय व्यक्त की। उनका कहना है कि इस बिल से महिलाओं को बड़ा फायदा होगा और किसी भी राजनीतिक पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

स्वाति कहती हैं, "जब महिला आरक्षण बिल पास होने की खबर आई थी, तब पूरे भारत में महिलाओं ने खुशी मनाई थी। प्रयागराज में भी जश्न हुआ था। अगर यह बिल पूरी तरह लागू होगा तो हम इसका स्वागत करेंगे। संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ना भारत के लिए अच्छा संदेश है।"

स्वाति ने कहा, कुछ लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना को रोकने के लिए यह बिल लाया गया है। मुझे ऐसा नहीं लगता। इससे किसी खास पार्टी को फायदा या नुकसान नहीं होगा।"

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement