रणवीर सिंह की कामयाबी पर दीपिका ने साधी चुप्पी, अब सुजैन बर्नर्ट ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

मुंबई, 9 अप्रैल। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होने के बाद हर तरफ से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है और रणवीर के अभिनय की भी हर तरफ तारीफ हो रही है लेकिन दीपिका ने फिल्म की सफलता पर कोई पोस्ट नहीं की।

अब इस विवाद में जर्मन मूल की भारतीय अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट भी शामिल हो गई। उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और दीपिका को संबोधित करते हुए लिखा, "प्रिय दीपिका, यह कोई शेखी नहीं है। हम अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि आप अपने पति की कब खुलकर तारीफ करेंगी। मुझे समझ नहीं आता कि आप ऐसा क्यों नहीं कर रही हैं। फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'।"

बता दें कि यह बहस उस समय तेज हो गई थी, जब फिल्म की रिलीज के बाद दीपिका सोशल मीडिया पर फिल्म या रणवीर की सफलता को लेकर कोई पोस्ट नहीं कर रही थीं।

दीपिका पादुकोण ने आखिरकार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म दूसरों से पहले ही देख ली थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पोल चल रहा था जिसमें पूछा गया था कि दीपिका की चुप्पी 'ज्यादा सोचने वाली' है या 'जानबूझकर अनदेखी करने वाली।'

हाल ही में, दीपिका ने मुंबई में अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था। यह देख लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठाने लगे कि अगर वह इवेंट्स में शामिल हो सकती हैं तो फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में क्यों नहीं गईं।

सोशल मीडिया पर उनके इस व्यवहार पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि दीपिका अपने ससुराल वालों के साथ प्राइवेट इवेंट में थीं लेकिन फिल्म देखने नहीं गईं।

इस पर दीपिका ने अपने फॉलोअर्स को जवाब देते हुए लिखा, 'दूसरा मेरे दोस्त…और हां, मैंने इसे आप सबसे पहले देखा। अब मजाक किस पर है?'

वहीं, दीपिका ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक यूजर की इंस्टाग्राम रील पर कमेंट करते हुए लिखा था, "दूसरी वाली बात सही है... पीएस: मैंने यह फिल्म आप सभी से पहले देख ली थी। अब मजाक किस पर है?"

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement