'ब्लडी पॉलिटिक्स' का टीजर आउट, वार्ड सेक्रेटरी से नेता बनने की दिखेगी

मुंबई, 12 सितंबर । साउथ फिल्मों के निर्देशक धीना राघवन की पॉलिटिकल थ्रिलर 'ब्लडी पॉलीटिक्स' का टीजर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म दक्षिण चेन्नई के स्थानीय इलाके में जमीनी स्तर की राजनीति और सत्ता के संघर्ष पर आधारित है।

यह टीजर एक्टर गौतम राम कार्तिक के बर्थडे सेलिब्रेशन के हिस्से के तौर पर रिलीज किया गया।

टीजर को तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "'ब्लडी पॉलीटिक्स' का टीजर लॉन्च करते हुए, मेरे प्यारे गौतम राम कार्तिक को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। फिल्म का लेखन और डायरेक्शन धीना राघवन ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर गणेश के. बाबू हैं।"

टीजर में फिल्म की हल्की-सी झलक देखने को मिलती है, जिसमें गौतम कार्तिक इलाया के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो राजनीति में बड़ा नाम बनना चाहता है। टीजर में कई और दिलचस्प किरदार भी दिखाए गए हैं जो कहानी को और दमदार बनाते हैं।

इसमें कई धमाकेदार डायलॉग्स भी हैं, जिनमें एक डायलॉग है, "सब कुछ जानने वाले लोगों के नेता बनने का दौर खत्म हो गया है। अब वो समय है जब सबके जाने-पहचाने लोग नेता बनते हैं।"

जाने-माने डायरेक्टर पी. वासु और सेल्वाराघवन फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। टीजर से पता चलता है कि सेल्वाराघवन एक बेरहम नेता के रोल में हैं, वहीं पी. वासु एक सिक्योरिटी गार्ड के किरदार में हैं जो इलाया को राजनीति में आने से रोकने की कोशिश करता है।

धीना राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म में गौतम राम कार्तिक और अंचना नेथरुन लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में रॉबी, ए. वेंकटेश, मारन, इंदुमति, आदित्य काथिर, बाकियाम शंकर और कई दूसरे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

'ब्लडी पॉलिटिक्स' को डायरेक्टर गणेश के. बाबू ने प्रोड्यूस किया है, जो क्रिटिक्स की तारीफ वाली सुपरहिट फिल्म 'दादा' को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं। गणेश के. बाबू ने इस फिल्म को अपने बैनर ड्राफ्ट बाय जीकेबी के तहत प्रोड्यूस किया है, जिसमें संजय मुथुकुमार को-प्रोड्यूसर हैं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter