'वी गॉट यू गर्ल' का ट्रेलर आउट, दोस्ती-स्टाइल और सपोर्ट का परफेक्ट कॉम्बो 18 अगस्त को होगा रिलीज

मुंबई, 14 अगस्त । अभिनेत्री बरखा दत्ता और आयशा अहमद द्वारा होस्ट की गई सीरीज 'वी गॉट यू गर्ल' के मेकर्स ने शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह शो सिस्टरहुड, दोस्ती और कॉन्फिडेंस पर आधारित है।

यह सीरीज रोजमर्रा के स्टाइल, ब्यूटी और कॉन्फिडेंस से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानियों को मजेदार तरीके से दिखाएगी। साथ ही, महिला दोस्ती और एक-दूसरे के सपोर्ट की अहमियत को भी सेलिब्रेट करती है। 15 एपिसोड की इस सीरीज में हर एपिसोड में अलग-अलग महिलाएं नजर आएंगी, जो अपने स्टाइल, ब्यूटी या कॉन्फिडेंस से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए सलाह मांगने आती है।

शो में बरखा और आयशा अहमद के साथ इस बार एटीकेट और ट्रांसफॉर्मेशन कोच माणिक कौर भी हैं। वो अपने एक्सपर्ट टिप्स से सभी के मेकओवर में मदद करेंगी।

शो के बारे में अभिनेत्री बरखा का कहना है कि जिंदगी के हर मोड़ पर हमें लड़कियों की जरूरत होती है। यह शो भी हमने बस लोगों को यही समझाने के लिए बनाया है। उन्होंने कहा, 'वी गॉट यू गर्ल' एक ऐसा शो है, जहां मैं और आयशा की केमिस्ट्री नेचुरल नजर आएगी। शो के लिए मैं, इसलिए एक्साइटेड हूं कि जब यह आएगा तो हमारे ऑडियंस हमारी दुनिया का हिस्सा बनेंगे।"

अभिनेत्री आयशा ने कहा, "मुझे 'वी गॉट यू गर्ल' की सबसे खास बात ये लगती है कि ये बहुत मिलता-जुलता शो है। हम सबके साथ हुआ है, जब हमने अलमारी खोलकर सोचा हो कि हमारे पास 'पहनने को कुछ नहीं है' या कुछ ट्राई किया हो और समझ न आया हो कि सही क्यों नहीं लग रहा। ये शो रोजमर्रा की इन्हीं दिक्कतों को मजेदार तरीके से दिखाता है। साथ में काम की सलाह भी देता है। मुझे ये भी पसंद है कि यहां मेकओवर उन महिलाओं के हिसाब से किए गए हैं। उनकी पर्सनालिटी, उनकी लाइफस्टाइल और जिसमें वो सबसे ज्यादा कंफर्टेबल हों। बरखा और मुझे इस शो में गर्ल-गैंग वाली एनर्जी लाने में बहुत मजा आया। अब इंतजार है कि बाहर की हमारी बड़ी गर्ल-गैंग भी इन कमाल की महिलाओं से मिले।"

यह 15 एपिसोड वाला शो 18 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter