ऑस्कर 2026: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और सिनर्स' के बीच कड़ी टक्कर, जेसी बकले जीत सकती हैं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

मुंबई, 15 मार्च। साल के सबसे बड़ा और बहुप्रतिक्षित ऑस्कर अवॉर्ड का आगाज हो चुका है और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय के अनुसार अवॉर्ड शो को टेलीकास्ट किया जाएगा। 

भारतीय समयानुसार 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 16 मार्च को सुबह 4:30 बजे से 7:30 बजे तक होगा। शो को कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन होस्ट करेंगे। नॉमिनेशन की फाइनल लिस्ट सामने आने के बाद कुछ फिल्मों की अलग-अलग कैटेगरी में जीतने की संभावना काफी ज्यादा है।

ग्लोबल स्तर पर सबसे बड़े अवॉर्ड की अलग-अलग सूचियों में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कुछ फिल्मों को अलग-अलग सूचियों में सबसे ज्यादा नामांकन किया गया है। इस बार बेस्ट फिल्म की सूची में राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और वैम्पायर हॉरर फिल्म 'सिनर्स' के बीच जबरदस्त मुकाबला रहेगा, क्योंकि दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है, हालांकि अकेले 'सिनर्स' को अकेले 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। ऐसे में यह करना गलत नहीं होगा कि 'सिनर्स' के जीतने की संभावना ज्यादा है।

बता दें कि बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में 10 फिल्में लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन टॉप टू की रेस में 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' ही प्रमुख दावेदार हैं।

आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले को 'हैमनेट' में उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने की प्रबल संभावना है लेकिन नॉमिनेशन में एमी मैडिगन और रोज़ बर्न जैसी बड़ी दावेदार भी शामिल है। जेसी बकले को 'हैमनेट' साल 2025 की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में शामिल है और इसे 2 गोल्डन ग्लोबल अवॉर्ड और 2 बाफ्टा अवॉर्ड भी मिले हैं। ऐसे में उम्मीद करना गलत नहीं होगा कि जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीत सकती हैं।

बेस्ट एक्टर की रेस में भी कई बड़े नाम शामिल हैं, जिसमें वैगनर मौरा, टिमोथी चालमेट, रॉबर्ट अरामायो, और बी जॉर्डन का नाम शामिल है, लेकिन मुख्य दावेदारी 'आई स्वियर' के रॉबर्ट अरामायो की हो सकती है, क्योंकि बाफ्टा अवॉर्ड में उनका नॉमिनेशन चौंकाने वाला था। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर 'सिनर्स' के माइकल बी जॉर्डन हैं, जिनकी लोकप्रियता में बीते कुछ सालों में जबरदस्त उछाल आया है।

बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए अभिनेत्रियों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है क्योंकि नॉमिनेशन में 'वन बैटल' की टेयाना टेलर, 'वेपन्स' की अभिनेत्री एमी मैडिगन और 'सिनर्स' की वुनमी मोसाकु का नाम शामिल है। इन तीनों को हाल ही में अलग-अलग अवॉर्ड अलग-अलग कैटेगरी में मिले हैं। टेयाना टेलर को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि वुनमी मोसाकु ने भी बाफ्टा जीता था। ऐसे में इन बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की रेस में तीनों अभिनेत्रियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement