ऑनस्क्रीन ननद बनी रियल लाइफ बेस्ट फ्रेंड, 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के

मुंबई, 29 अगस्त । अभिनेत्री निमिषा सजयन इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को अपने सह-कलाकारों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया।

अभिनेत्री निमिषा सजयन ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकारों के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अंशुमन पुष्कर, सुनीता राजवार, प्रिया यादव की जमकर तारीफ की। साथ ही, बताया कि सेट से शुरु हुआ यह रिश्ता अब परिवार बन गया है।

अभिनेत्री ने लिखा, "और अब मेरे फेवरेट। यह वो लोग हैं, जिन्होंने 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के सफर को और भी ज्यादा खास बना दिया। अंशुमन पुष्कर 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' में बेबी के पति शरद बनने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया। साथ ही, सभी को-स्टार्स का भी शुक्रिया। आप सभी के साथ काम करके और यादगार पल को मजेदार बनाने में मजा आया। आप सभी ने हर सीन को मजेदार बना दिया।"

अभिनेत्री ने अपनी सह-कलाकार सुनीता राजवार की सराहना करते हुए लिखा, "सुनीता राजवार आप मेरी फेवरेट हैं। सेट पर हमारी एनर्जी की पोटली। सेट पर आपका पागलपन, जोश से भरी एनर्जी सब कुछ कमाल का था। तुम सेट पर और फिल्म में इतनी जान लेकर आईं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे तुम्हारे साथ मुझे ये सफर शेयर करने का मौका मिला।"

अभिनेत्री निमिषा सजयन ने अपनी एक और सह-कलाकार प्रिया यादव का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अभिनेत्री को गुड्डी कहते हुए लिखा, "मैंने सच में कभी नहीं सोचा था कि तुम इस फिल्म से मेरी सबसे बड़ी सौगात बनोगी। मेरी ऑनस्क्रीन ननद से मेरी रियल लाइफ की बेस्ट फ्रेंड बनने तक क्या खूबसूरत सफर रहा। तुम स्क्रीन पर जादू करती हो। मुझे बहुत पसंद आया कि तुमने इतनी सच्चाई के साथ गुड्डी के किरदार में जान डाली और इस सफर में तुम ऑफ-स्क्रीन भी मेरी फैमिली बन गईं। हंसी-मजाक, बातों, मस्ती, सपोर्ट और सारी खूबसूरत यादों के लिए शुक्रिया। शरद, मम्मीजी और गुड्डी के बिना मेरी बेबी (बबीता सिंह) अधूरी रहती। इन तीनों की हमेशा आभारी रहूंगी।"

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter