लेटेस्ट - पेज 136
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर असम और बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाएगा और गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द रिहा किया जाएगा।।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका के हथियार भंडार को तेजी से दोबारा तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में यूक्रेन को बड़े पैमाने पर सैन्य मदद देने के कारण हथियारों के भंडार में कमी आई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी भविष्य के संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) देश के खाते में 4 और पदक जुड़ गए। भारत ने विमेंस शॉट पुट एफ57 प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि हाई जंप और पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 1-1 सिल्वर मेडल हाथ लगा।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व 20 लोकसभा सदस्यों से मुलाकात करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ये सभी सांसद नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हो गए थे।
महिला वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने सोमवार को भारत के लिए 58 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना छठा पदक हासिल कर लिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 25 जुलाई को हुए समझौते के तहत किए गए वादों की लिखित कॉपी उपलब्ध नहीं कराती है तो वह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेगी। सीजेपी ने कहा कि इसी समझौते के तहत नीट पेपर लीक के विरोध में उसका 49 दिनों का आंदोलन समाप्त हुआ था।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए पार्टी के 20 सांसदों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं के शीघ्र निपटारे के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य प्रतिवादियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका (क्रिमिनल रिविजन पिटीशन) पर जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। इस दौरान भाजपा और एनडीए के सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा क्राइम सिंडिकेट से जुड़े एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी दक्षिण दिल्ली में व्यवसायी और जिम के सह-मालिक नादिर शाह की हत्या के मामले में सितंबर 2024 से गिरफ्तारी से बच रहा था।
ग्रेटर नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र के भट्टा गांव के पास एक थार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार महिला की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह नहर से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कडुना में रविवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने एक समुदाय पर हमला किया, जिसमें बच्चों समेत 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस हमले की पुष्टि स्थानीय मीडिया ने सोमवार को करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी।
दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 20 जुलाई से 25 जुलाई के बीच जंतर-मंतर और आसपास के प्रदर्शन स्थलों पर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 2873 लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, इन लोगों की पहचान फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई है।
पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) और सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास कई अग्रिम इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया।।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के समग्र विकास और जन कल्याण पर विस्तृत चर्चा की।।
केंद्र सरकार ने संसद को सोमवार को बताया कि वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 10 रुपए और 20 रुपए मूल्यवर्ग के पॉलिमर करेंसी नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से दी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पांचवां मेडल हासिल कर लिया है। सोमवार को महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी देवी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1452 की सोमवार को विमान के कार्गो होल्ड (सामान रखने वाले हिस्से) में धुएं का संकेत मिलने के बाद एहतियातन गुजरात के राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 194 लोग सवार थे और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
भारतीय बॉक्सर सचिन सिवाच 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में पुरुषों के 60 किलोग्राम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सचिन ने सोमवार को 'राउंड ऑफ 16' में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से शिकस्त दी।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने 25 जुलाई को विभिन्न छात्र संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र-युवा संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शन और बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा को लेकर जानकारी जारी करते हुए सोमवार को बताया कि राज्यभर में कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को अमेरिका की यात्रा के लिए रवाना हुए। वहां उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अहम बैठक होगी।
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने काला सागर में रूसी पोर्ट्स की ओर जाने और आने वाले विदेशी जहाजों के लिए खतरे को लेकर एक बयान जारी किया है।
आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में एक सरकारी स्कूल में 'मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग' के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू के साथ मंच साझा करने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्रा ने सोमवार को आत्महत्या कर ली।।
अमेरिका और ईरान द्वारा हमलों को स्थगित करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस बीच घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 1 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन तमन सिंह सोनवानी को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत भ्रष्टाचार, प्रश्न-पत्र लीक और सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षाओं में हेरफेर से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है।
जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए जाने वाले भारतीय दल में गुजरात से रिकॉर्ड 9 एथलीट शामिल होंगे। 9 एथलीटों के अलावा एक रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल है।
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आने वाली फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता है। अब फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है।
रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन की सफलता के बाद अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिसे फिल्ममेकर करण जौहर दोबारा होस्ट करने वाले है। शो में इस बार भी मनोरंजन के साथ-साथ रणनीति, चाल, भरोसे और धोखे का खेल देखने को मिलेगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। फिलहाल, हाईकोर्ट ने गडकरी की याचिका को मंजूर किया है और अंतरिम राहत की मांग पर सुनवाई तय की है।
जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर में सोमवार के कारोबारी सत्र में करीब 9 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। इसकी वजह कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के कमजोर नतीजे पेश करना था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


