लेटेस्ट - पेज 154
लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद सोमवार को सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम 4,100 रुपए तक बढ़ गया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा ने इस मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि हमारी बातचीत जारी है।
अगर आपके बॉस के नाम से अचानक वाट्सएप पर कोई मैसेज आए, जिसमें लिखा हो कि मैं मीटिंग में हूं… तुरंत ये पेमेंट कर दो… तो क्या आप बिना सोचे पैसे ट्रांसफर कर देंगे…? देश की एक बड़ी कंपनी ने यही गलती कर दी… और देखते ही देखते करोड़ों रुपए साइबर ठगों के खातों में पहुंच गए।।
राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त व जनसंपर्क अधिकारी राजीव रंजन ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना जारचा पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शशिरंजन प्रसून को गाजियाबाद के लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिजली हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से रथ में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य छात्र झुलस गए।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा कि यह आंदोलन केवल विरोध-प्रदर्शन या अनशन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाने का एक प्रयास है।
'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' का 23वां संस्करण 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आयोजित होगा। 12 वर्ष बाद एक बार फिर स्कॉटलैंड के ग्लासगो में इन खेलों का आयोजन होने जा रहा है।
केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में कहा कि मौजूदा समय में सरकार इक्विटी से लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (एलटीसीजी) टैक्स हटाने को लेकर कोई विचार नहीं कर रही है।।
दिल्ली पुलिस ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि संसद के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया।
ब्रिटेन को सोमवार को नया पीएम एंडी बर्नहैम के तौर पर मिल रहा है। इससे पहले कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास और कार्यालय '10 डाउनिंग स्ट्रीट' पर समर्थकों के समक्ष अपना आखिरी भाषण दिया।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में मोल्दोवा पहुंच गई हैं। उन्होंने माल्दोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू के साथ चिसीनाउ के प्रेसिडेंशियल पैलेस में मुलाकात की।
मध्यपूर्व में तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 442.93 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,708.52 और निफ्टी 95.80 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,238.50 पर था।
भारत ने अपनी पहली डेंगू वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है। सोमवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने टेकेडा बायोफार्मास्युटिकल्स इंडिया की 'क्यूडेंगा' को बाजार में लाने की मंजूरी दे दी है।
बारिश के मौसम में स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए जरूरी हेल्थ टिप्स, मच्छरों से बचाव, वायरल संक्रमण से सुरक्षा, खान-पान, स्वच्छता, यात्रा के दौरान सावधानियां और मानसून में अपनाए जाने वाले महत्वपूर्ण उपाय जानें।
सोमवार को संसद के मानसून सत्र का पहला दिन था। हालांकि पहले ही दिन संसद में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिली।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को पहाड़ से पत्थर गिरने से हादसा हो गया। इन पत्थरों की चपेट में एक यात्री बस आ गई।
ब्रिटिश नौसैनिक एजेंसी 'यूके यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स' (यूकेएमटीओ) ने होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर हमले की जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक, जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था।
हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे यौन उत्पीड़न के आरोपी एक ट्रेनी आईपीएस अफसर ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। रविवार को उसके खिलाफ एक महिला ट्रेनी अफसर ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के माध्यम से उत्तराखंड से फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज का निर्यात शुरू हो गया है और पहली खेप को मध्य पूर्व के देश इराक भेजा गया है। इससे देश के खाद्य उत्पादों के निर्यात पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 की ओएमआर उत्तर-पत्रिकाओं को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को खारिज किया है। एनटीए ने कहा है कि जिन ओएमआर शीटों को कुछ अभ्यर्थियों की उत्तर-पत्रिका बताकर प्रसारित किया जा रहा है, वे एनटीए द्वारा जारी दस्तावेज नहीं हैं।
गुरु पूर्णिमा 2026 इस वर्ष बुधवार, 29 जुलाई को मनाई जाएगी। जानें गुरु पूर्णिमा का महत्व, महर्षि वेदव्यास जयंती, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, दान, परंपरा और इस दिन क्या करें तथा क्या नहीं करें।
देवशयनी एकादशी 2026 इस वर्ष शनिवार, 25 जुलाई को मनाई जाएगी। जानें देवशयनी एकादशी का धार्मिक महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत नियम, व्रत कथा, चातुर्मास का महत्व, भगवान विष्णु की आराधना का सही तरीका, क्या करें और क्या न करें। पढ़ें संपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर।
भारत और स्पेन अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई-बिजुम को आपस में जोड़ने को लेकर बातचीत में तेजी लाने के लिए सहमत हो गए हैं। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से दी गई।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोमवार को अपना जन्मदिन परिवार और समर्थकों के बीच सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार के साथ केक काटा और उनका आशीर्वाद लिया।
दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संत नगर इलाके में सोमवार को दो लोगों के शव संदिग्ध हालात में मिले। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को मोल्दोवा, नॉर्थ मेसेडोनिया और रोमानिया के अपने दौरे के पहले पड़ाव पर चिसीनाउ पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति का मोल्दोवा का पहला दौरा था।
एक इंडियन डायस्पोरा पॉलिसी ग्रुप ने चेतावनी दी है कि एफ-1 और जे-1 वीजा पर चार साल की नई लिमिट से अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स को अपनी डिग्री या रिसर्च के बीच में ही अमेरिका से बाहर जाना पड़ सकता है।।
अहमदाबाद के रामोल इलाके में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सोमवार तड़के सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की बुरी तरह जलने के कारण मौत हो गई।
देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने सोमवार को घोषणा की कि अब इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उपयोगकर्ता उसके माई हुंडई ऐप के माध्यम से देशभर में 30,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच बना सकेंगे। इसके साथ ही, एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध भारत के सबसे बड़े एकीकृत इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क में से एक का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


