लेटेस्ट - पेज 157
-
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांत और एकाग्र रखना भी जरूरी है। योग इस दिशा में काफी मददगार हो सकता है।
-
26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत की ओर से मदद लगातार जारी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को बताया कि नेपाल के लिए भारत का पांचवां राहत विमान रवाना हो गया है।
-
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेला जाना है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया।
-
पंजाब के अमृतसर जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने बुधवार तड़के बड़ा सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 10 संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
-
भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलराम की जयंती और पावन हलछठ पर्व के अवसर पर कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
-
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर, बुधवार तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती संपन्न हुई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार किया गया।
-
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिका ने ईरान को लेकर चीन और रूस के साथ बातचीत की। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने में मदद करने का कोई विशेष वादा नहीं किया है।
-
अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि चीन ने जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में आम सहमति बनने से रोक दिया। चीन ने व्यापार में लगातार असंतुलन और गैर-बाजार आर्थिक तौर-तरीकों को लक्षित करने वाले प्रस्तावों पर आपत्ति जताई थी।
-
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया है। स्टैनलेक को जल्द ही टेस्ट में भी मौका मिलने की संभावना है।
-
आउटसोर्स कार्मिकों के हित-संरक्षण, सेवा-सुरक्षा और पारदर्शी मानव संसाधन प्रबंधन की दिशा में उत्तर प्रदेश एक नई शुरुआत करने जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) का शुभारंभ करेंगे।
-
भारत और वर्ल्ड बैंक ग्रुप ने अपनी साझेदारी को पारंपरिक कर्ज देने से आगे ले जाने पर चर्चा की। अब दोनों का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और प्राइवेट कैपिटल जुटाने पर ज्यादा रहेगा।
-
नीट से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने 5 सितंबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रद्द करने की घोषणा की। उन्होंने अदालत के निर्देशों को छात्रों और प्रभावित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण राहत बताते हुए इसे लंबे समय से चल रहे आंदोलन की बड़ी जीत करार दिया।
-
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को एक बड़ी राजनीतिक चुनौती के तौर पर लें और हर सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करें, ताकि विरोधियों को बिना मुकाबले के जीत हासिल करने का कोई मौका न मिले।
-
उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 2 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
-
साउथ ईस्टर्न रेलवे (एसईआर) के माल ढुलाई (फ्रेट ट्रांसपोर्टेशन) को बड़ा बढ़ावा मिला है। भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में आद्रा और जॉयचंडी पहाड़ के बीच 272 करोड़ रुपए की लागत से 11 किलोमीटर लंबी बाईपास लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
-
देश में पेट्रोल और डीजल की खपत में अगस्त में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह देश में उस महीने के दौरान बढ़ी हुई आर्थिक गतिविधियों को दर्शाता है।
-
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी मंगलवार को शेक्सपियर सरणी पुलिस स्टेशन से बाहर निकले। उनसे छह घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई।
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राष्ट्रव्यापी 'गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' पर विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
-
मुंबई के कूपर अस्पताल के प्रसूति (मेटरनिटी) वार्ड में कथित तौर पर बुर्का पहनने के कारण दो महिलाओं को प्रवेश नहीं दिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इसकी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आलोचना की है।
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत के मैन्युफैक्चरिंग विजन को 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड' के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने एमएसएमई से कहा कि वे उभरते हुए ग्लोबल ट्रेड के मौकों का फायदा उठाएं और खुद को ग्लोबल स्तर पर कॉम्पिटिटिव कंपनियों में बदलें।
-
साधना शिवदासानी हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसे पाना हर कलाकार के लिए आसान नहीं होता। खूबसूरती, शानदार अभिनय और अपने अलग अंदाज की वजह से साधना 1960 के दशक की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल रहीं।
-
सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामाणी उर्फ ओरी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। कभी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने स्टंट और बेबाक अंदाज को लेकर, तो कभी कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपनी बातों को लेकर वह सुर्खियां बटोर रहे हैं।
-
दंगल टीवी अपने नए ओरिजिनल फैमिली ड्रामा 'हमारी भाभी नंबर 1' के साथ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। यह शो परिवार की उस बड़ी बहू की कहानी दिखाता है, जिसकी पूरी दुनिया अपने परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और जो घर की भावनात्मक धुरी होती है।
-
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने के एक महीने के अंदर ही सीनियर आईपीएस ऑफिसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मंगलवार को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें सुरक्षा से जुड़े अहम पद पर नियुक्त किया गया है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 26वीं बैठक में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा उनके परिवार के सदस्यों को भारत की समृद्ध कला, संस्कृति, संगीत और हस्तशिल्प परंपरा से जुड़े विशेष उपहार भेंट किए।
-
हमारे आसपास कई ऐसे पौधे पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेद और लोक चिकित्सा में अलग-अलग तरह से किया जाता रहा है। लेमनग्रास (लामज्जक) भी ऐसा ही एक औषधीय पौधा है।
-
साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 43 रन से मात दी।
-
हम अक्सर कपड़े, हेयरस्टाइल और अपनी फिटनेस पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों में क्या पहन रहे हैं, इस पर उतना गौर नहीं करते। जूते या चप्पल खरीदते समय कई लोगों के लिए डिजाइन, रंग और कीमत सबसे जरूरी होती है।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को राज्य में स्नातक युवाओं, बाढ़ प्रभावित परिवारों और वैश्विक रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए तीन प्रमुख सरकारी योजनाओं की शुरुआत की।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), बेंगलुरु ने अक्षता मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 की धारा 5(1) के तहत मंगलवार को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया है। इसके तहत एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड की 62,914.316 यूनिट्स (चल संपत्ति) को जब्त किया गया है, जिनकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग 3.31 करोड़ रुपए है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.