लेटेस्ट - पेज 220
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की गंडोला सेवा 25 जून से फिर से प्रारंभ होने जा रही है। करीब एक महीने तक बंद रहने के बाद सेवा बहाल होने से पर्यटकों के साथ-साथ पर्यटन पर निर्भर स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से अमृतसर जा रही उसकी एक उड़ान सोमवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान 'गो-अराउंड' प्रक्रिया अपनाते समय कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई।।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 पेपर लीक मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, नीट यूजी पेपर लीक केस में आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 8 जुलाई तक बढ़ा दी है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 26 जून को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राज्यसभा में लगातार दूसरा कार्यकाल 21 जून को पूरा हो गया। इस तरह उनका 12 साल का कार्यकाल समाप्त हुआ।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर हिट का दर्जा हासिल कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस कमाई कर ली है और इस साल की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दक्षिण कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहे एक गोदाम की छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, करीब 18 लोग अंदर फंसे हुए हैं और 21 मजदूरों को बाहर निकाला गया है। इस हादसे में 40 से ज्यादा मजदूर फंस गए थे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत के आम को मेहमाननवाजी, दोस्ती और समृद्ध कृषि परंपरा का प्रतीक बताते हुए 82 देशों के राजनयिकों को भारतीय आमों के विशेष उपहार बॉक्स भेंट किए। यह भारत की कृषि विरासत और सांस्कृतिक पहचान को दुनिया तक पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने की एक अनोखी पहल है।
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के निर्माताओं ने बुधवार को इसके चर्चित किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए। पोस्टर्स के सामने आते ही प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पेरियापालयम के पास सीफूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के बुधवार को जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, चेन्नई और आस-पास के इलाकों के अस्पतालों में 68 वर्करों का इलाज चल रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (आरईएल) और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ जांच के तहत बेंगलुरु और मुंबई स्थित कंपनी के 9 परिसरों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया है। इसकी जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने उनसे होर्मुज पर टैक्स वसूली संबंधी खबरों को फर्जी करार दिया है। उनके मुताबिक होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर किसी भी प्रकार के टोल, बीमा लागत या अन्य शुल्क नहीं लिए जा रहे हैं।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि चीन भारत के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने के लिए तैयार है।।
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चुनावी जीत के लिए मिली बधाई के लिए आभार व्यक्त किया और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा जताई।।
गौतमबुद्धनगर के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने नौकरी और प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
पिछले दिन की गिरावट के बाद बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त दर्ज करते हुए हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 50 और सेंसेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा तक की तेजी देखने को मिली।
अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एंडी जेसी ने बुधवार को कहा कि भारत कंपनी के क्विक कॉमर्स कारोबार के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि कंपनी की 'अमेजन नाउ' सेवा भारत में अमेजन की सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बन गई है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में कम से कम 23 श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
इंटरनेशनल डे ऑफ विमेन इन डिप्लोमेसी (आईडीडब्ल्यूआईडी) पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'टीम एमईए' की महिला अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। दक्षिण यात्रा के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गए विदेश मंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना की।
हॉकी इंडिया ने अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
बॉलीवुड में फिल्मों के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे होते हैं, जो दर्शकों को पर्दे पर तो नहीं दिखते, लेकिन बाद में जब सामने आते हैं तो काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता अहमद खान और अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने पुराने अनुभव साझा किए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सीएम आवास में टिहरी गढ़वाल की सपना राणा ने मुलाकात की। सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की।
अभिनेत्री खुशाली कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म के फर्स्ट लुक से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
नोएल टाटा ने टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के चेयरमैन पद से इस्तीफे का ऐलान किया है। वर्तमान में टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख करीब इन तीन दशकों से इस पद पर थे।
खुदरा निवेशकों (रिटेल शेयरधारकों) के पास भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के डिविडेंड का लाभ पाने के लिए बुधवार तक का समय है। कंपनी ने 25 जून को रिकॉर्ड डेट तय की है, इसलिए पात्रता हासिल करने के लिए निवेशकों को आज ही एलआईसी के शेयर खरीदने होंगे।
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना आना एक सामान्य बात है, लेकिन जब यह पसीना स्कैल्प में ज्यादा देर तक जमा रहता है, तो यह बालों के लिए कई तरह की परेशानियां पैदा करने लगता है। बहुत से लोगों को इस मौसम में खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है।
हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब इस कड़ी में 'बागी 3' में उनकी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ बागेश्वर बाबा से मिलने पहुंचीं।
हॉकी इंडिया ने 5 से 14 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम (यूके) में होने वाले एक्सपोजर टूर के लिए 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। टीम नए मुख्य कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में कुल सात मैच खेलेगी।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को सोल में अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष चो ह्यून से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा, संस्कृति और पी2पी (पीपल-टू-पीपल) क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


