लेटेस्ट - पेज 28
शेफाली वर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं। शेफाली ने यह कारनामा 22 साल 220 दिन की उम्र में किया।
विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान से मिले 56 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से 3 विकेट खोकर 8.4 ओवर में हासिल किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, आवास, सिंचाई, परिवहन ढांचे, अक्षय ऊर्जा से जुड़े भवन और चारधाम यात्रा के दौरान हवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत और अवमुक्त करने के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।।
अहमदाबाद के प्रतिष्ठित साबरमती रिवरफ्रंट पर शनिवार को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का आगाज हुआ। आधिकारिक अभ्यास और उपकरणों की जांच के बाद तीरंदाजों ने अपना अभियान शुरू किया।
कांग्रेस ने शनिवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई राज्यों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत यह फेरबदल किया है।
केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कहा कि भारत अगले दो वर्षों में मेट्रो रेल नेटवर्क की लंबाई के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है।।
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) बढ़ती लागत, कमजोर मांग और अमेरिका द्वारा लगाए गए आयात शुल्क जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। अब कंपनी अगले दो वर्षों में ब्रिटेन में करीब 4,000 नौकरियों में कटौती की तैयारी कर रही है।
राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 77 उम्मीदवार पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। उनके खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं बचा, इसलिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने सभी 77 विजेताओं को निर्वाचन प्रमाणपत्र जारी कर दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-1 ने बीएसएनएल चंडीगढ़ के तत्कालीन एसडीई (एसएमएससी) स्वर्णजीत सिंह और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में लगभग 1.50 करोड़ रुपए की सात अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए 2013 के संकटों की तुलना आज के सशक्त भारत से की। लाल किले से अपने पिछले स्वतंत्रता दिवस संबोधन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने "दिमागी नक्सल" शब्द का इस्तेमाल कर आलोचकों को "होम्योपैथिक गोलियां" दी थीं।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को विदेशों में मिलने वाली स्वीकार्यता और समर्थन देश की घरेलू कमजोरियों को लंबे समय तक नहीं छिपा सकता। मुनीर जितने अधिक व्यक्तिगत रूप से शक्तिशाली होते जाएंगे, पाकिस्तान की सफलताएं और असफलताएं उतनी ही ज्यादा उनके नेतृत्व से जुड़ती जाएंगी।
रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) ने हैदराबाद में 6वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत तमिलनाडु पुलिस (टीएनपी) को 12-1 से रौंदकर की है।
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शनिवार को विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 56 रन का टारगेट रखा है। पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में श्री चरणी (7/3) और प्रेमा रावत (9/3) का अहम योगदान रहा।
क्रिकेट जैसे एक बिल्कुल ही अलग क्षेत्र से आकर एक्टिंग और सिंगिंग की दुनिया में कदम रखना आसान नहीं होता, लेकिन हार्डी संधू ने न सिर्फ ऐसा किया, बल्कि उन्होंने लाजवाब सिंगिंग और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में नाम और जगह भी पक्की की।।
पंजाब शिक्षा विभाग में लेक्चरर पदों की भर्ती के दौरान अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों को आरक्षण का निर्धारित लाभ नहीं दिए जाने के मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने गंभीरता से लिया है।।
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप 2026 के 'हाई-वोल्टेज मैच' में एक बार फिर दोनों देशों की कप्तानों ने 'हैंडशेक' नहीं किया।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि एसआरसीसी केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि पीढ़ियों को उज्ज्वल भविष्य से जोड़ने वाली प्रेरणा का केंद्र रहा है।
बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति के बीच राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग प्रभावित जिलों में पूरी तरह मुस्तैद है।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध 'त्राथ गोला' (दुर्लभ उल्कापिंड पत्थर) के लेन-देन में सात लोगों को गिरफ्तार किया और 7 लाख रुपए भी बरामद किए।।
बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की महिला विंग 'इस्त्री अकाली दल' ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।।
राजस्थान के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो और संगठनात्मक तंत्र पर भरोसा कर रही है, जबकि विपक्षी कांग्रेस वार्ड स्तर के उम्मीदवारों, जमीनी स्तर के नेटवर्क और नागरिक मुद्दों पर केंद्रित अधिक स्थानीय मार्ग अपना रही है।
महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को दही हांडी उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुंबई और ठाणे समेत कई इलाकों में आयोजित दही हांडी समारोह में फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी हिस्सा लिया।
टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) पैट्रिक रेमन मैकगोल्ड्रिक ने बीएसई पर ब्लॉक डील के जरिए करीब 165 करोड़ रुपए के शेयर बेचकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है।।
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की एक फेसबुक पोस्ट अचानक गायब हो गई है। इस पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर वरिष्ठ इस्लामिक विद्वान कांथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार के महिलाओं को लेकर दिए गए कथित बयान पर सवाल उठाए थे।
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख ने युवा सैन्य अधिकारियों से कहा कि बदलती चुनौतियों के दौर में उन्हें तीन वास्तविकताओं को समझना, स्वीकार करना और उनके अनुरूप खुद को ढालना होगा। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए पांच महत्वपूर्ण विचार भी साझा किए।
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन रविवार को अपना 77वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म 6 सितंबर 1949 को मुंबई में हुआ था।
अभिनेता चंकी पांडे ने डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' सीजन 5 के सेट पर अपनी टीनएज की एक मजेदार याद शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' को बड़े पर्दे पर देखने के बुर्का पहनकर थिएटर गए थे।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 सितंबर को प्रस्तावित गुजरात दौरे से पहले उनके स्वागत के लिए अनोखी पहल की गई है। वडोदरा और नवसारी में ‘स्वच्छता से स्वागत’ नाम से एक विशेष कैंपेन शुरू किया गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकारी स्वामित्व वाली बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को आईसीआईसीआई बैंक की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग राइट्स में कुल 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी निजी क्षेत्र के बैंक की ओर से शनिवार को दी गई।
भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन अब मंच पर प्रभु श्रीराम के रूप में नजर आएंगे। अयोध्या की रामलीला के बाद रवि किशन ‘अयोध्या के राम’ में भगवान राम की भूमिका निभाते हुए संपूर्ण रामायण को जीवंत करेंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


