लेटेस्ट - पेज 78
सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती के जरिए कुल 518 खाली पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने अदियाला जेल में कैद पूर्व वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान को सही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मंगलवार को आदेश सुनाया।
झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल समेत टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से आयोजित 14 भर्ती परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले को आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन की पहली बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा रद्द होना संघर्ष का अंतिम पड़ाव नहीं है और भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
आमिर खान और सनी देओल आज हिंदी सिनेमा के उन बड़े नामों में शामिल हैं, जिनकी अपनी अलग पहचान है। दोनों ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और अब सालों बाद एक बार फिर पर्दे से जुड़े एक प्रोजेक्ट को लेकर साथ आए हैं।
भारत का सीनियर लिविंग मार्केट 2030 तक 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का होने की उम्मीद है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास की मांग करीब 30 लाख यूनिट तक पहुंच सकती है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में नियास द्वीप के पास मंगलवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी।
झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और इसके आधार पर हुई नियुक्तियों को रद्द किए जाने के फैसले के बाद चयनित अभ्यर्थियों और नवनियुक्त कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार देर रात शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा।
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर लगे उन आरोपों को लेकर हमला बोला है, जिनमें कहा गया है कि उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' के पूरे गीत के गायन पर आपत्ति जताई थी।।
भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत के अर्धशतक के बावजूद दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गई। श्रीलंका को इस टेस्ट को जीतने के लिए 372 रन की जरूरत है।
आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक शूटिंग अकादमी के कोच की बड़े पैमाने पर तलाश शुरू कर दी है, जिस पर एक सरकारी कर्मचारी, उसकी पत्नी और बेटी की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार होने का आरोप है।।
विझिंजम इंटरनेशनल पोर्ट पर आयात-निर्यात (ईएक्सआईएम) ऑपरेशन पूरी तरह से शुरू हो गए हैं। वहीं, अब दूसरे चरण के तहत 16,000 करोड़ रुपए के निवेश से पोर्ट की क्षमता बढ़कर 57 लाख टीईयू हो जाएगी और1,200 मीटर के कंटेनर बर्थ जुड़ेगी।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने कहा कि भगवंत मान की "ईमानदारी" का दिखावा पूरी तरह से खत्म हो गया है।
ऋषभ पंत ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।
उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका अंतिम फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।
भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनी रेजरपे ने देश की डिजिटल भुगतान व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और कुशल बनाने के उद्देश्य से एआई-संचालित पेमेंट्स फाउंडेशन मॉडल 'रेजरपे वल्कन' लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह भारत का पहला ट्रांसफॉर्मर-आधारित एआई फाउंडेशन मॉडल है, जिसे विशेष रूप से पेमेट्स इकोसिस्टम के लिए विकसित किया गया है।
निखिल आडवाणी की पीरियड ड्रामा सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली में ड्यूटी के दौरान एक सफाई कर्मचारी की कथित निर्मम हत्या के बाद आम आदमी पार्टी और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस मृत सफाई कर्मचारी के परिवार पर दबाव बनाकर जबरन अंतिम संस्कार करवाना चाहती है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सीमा पाहवा ने मंगलवार को अपनी दो यादगार फिल्मों, 'बरेली की बर्फी' और 'शुभ मंगल सावधान' से जुड़ी यादें सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कीं।।
बेंगलुरू के चिक्काबनावारा से डबल मर्डर केस का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक पति की पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि उसकी लोकप्रिय एसयूवी फ्रोंक्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फ्रोंक्स ने 38 महीनों से भी कम समय में 2 लाख यूनिट निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है और इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की सबसे तेज एसयूवी बन गई है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिली है। रक्षा उत्पादन विभाग ने 405 रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रक्षा वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की है।
जम्मू की एनआईए कोर्ट ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर मोहम्मद याकूब उर्फ अबू सुमामा उर्फ सुमामा इलियास उर्फ वारिस अली के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। कोर्ट ने माना कि आरोपी फरार है और जांच एजेंसी उसे सामान्य तरीके से पेश करने में असमर्थ रही है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परमिट प्रणाली के अंतर्गत आने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), हाइड्रोजन ईंधन आधारित वाहनों और प्राकृतिक गैस (सीएनजी) से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों की निर्धारित आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है।।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात समेत कई राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की जिंदगी के आखिरी घंटों का ब्योरा 600 पन्नों की चार्जशीट में दिया है। इसमें उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
वेनेजुएला की सरकार ने 24 जून को आए दोहरे भूकंप से हुई मौतों के आधिकारिक आंकड़े को अपडेट करते हुए बताया है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 6,438 हो गई है। पिछले सप्ताह जारी किए गए आंकड़े की तुलना में मृतकों की संख्या में 137 का इजाफा हुआ है।
कोलकाता के उत्तरी इलाके में रातभर हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार तड़के एक 200 साल पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 19 लोग मलबे में फंस गए।
प्रयागराज में हुई भारी बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करेली, मुंडेरा मंडी, सिविल लाइंस स्थित सीएमपी बस स्टैंड और जॉर्ज टाउन समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं।
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन और आत्मा को जोड़ने की एक प्राचीन कला है। योग की इन्हीं परंपराओं में से एक सरल लेकिन बहुत प्रभावी आसन उष्ट्रासन है, जिसके अभ्यास से कई शारीरिक समस्याओं, एकाग्रता और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


