लेटेस्ट - पेज 85
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।।
म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के बीच इक्विटी फंड काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन हर निवेशक ज्यादा जोखिम लेकर शेयर बाजार में पैसा लगाना नहीं चाहता, ऐसे निवेशकों के लिए डेट फंड्स एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। अगर आप भी डेट फंड्स के बारे में विस्तार से समझना चाहते हैं कि ये क्या हैं, इनमें निवेश कैसे होता है और इनके फायदे-नुकसान क्या हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका निधन 16 अगस्त, 2018 को हुआ था।
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल के प्रसिद्ध 'कॉर्ड्स ब्रिज' को भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। केसरिया, सफेद और हरे रंगों की यह शानदार रोशनी भारत और इजरायल के बीच गहरी और बढ़ती दोस्ती का एक मजबूत प्रतीक थी।
शहर में आगामी त्योहारों, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुणे पुलिस ने 18 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रतिबंधात्मक आदेश लागू करने का फैसला किया है। यह आदेश महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 37 (1), (2) और (3) के तहत जारी किया गया है।
हावड़ा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर-इन-काउंसिल (एमएमआईसी) के पूर्व सदस्य और तृणमूल कांग्रेस नेता श्यामल मित्रा को पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार किया है।।
झारखंड में जेपीएसएसी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। आंदोलन के 22वें दिन शनिवार शाम को जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने प्रेस वार्ता कर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की घोषणा की।
ओडिशा में बाढ़ के हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। राज्य की कुछ प्रमुख नदियों में पानी का स्तर कम होने लगा है, लेकिन कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं और हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
सऊदी अरब के जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत विशेष ‘हर घर तिरंगा’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें तिरंगे को एकता, स्वतंत्रता और साझा राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया गया।
भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने 'स्विस लेडीज ओपन' में हाफवे कट पार करने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि स्विट्जरलैंड के गोल्फ पार्क होल्जहौजर्न में खेले गए टूर्नामेंट में उनकी साथी खिलाड़ी त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर दूसरे राउंड के बाद बाहर हो गईं।।
24 घंटे के टेलीविजन न्यूज चैनल से आगे बढ़कर अलग-अलग स्क्रीन, प्लेटफॉर्म और फॉर्मेट पर एक न्यूज ब्रांड के रूप में विकसित होने की दिशा में एनडीटीवी ने अपनी नई ब्रांड पहचान पेश की है। इसके तहत एनडीटीवी 24x7 अब सिर्फ एनडीटीवी के नाम से जाना जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के सिविल डिफेंस को मजबूत करने वाले बयान पर रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने कहा कि उन्होंने पिछले 12 सालों की उपलब्धियों और देश के विजन पर बात की। सहगल ने स्कूल-कॉलेज में बच्चों को सुरक्षा ट्रेनिंग देने और अग्निवीर योजना की सराहना की।
सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, जिसे सीईआरटी-इन या आईसीईआरटी के नाम से भी जाना जाता है, ने विभिन्न विषयों के आधार पर साइंटिस्ट-'बी' के कुल 133 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस ने जाली नोटों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 लाख 48 हजार 500 रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं।
एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने 'पूल-डी' के पहले मैच में शनिवार को भारत ने वेल्स पर 3-1 से शानदार जीत हासिल की। वैगनर हॉकी स्टेडियम में दर्ज की गई इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनाल्टी कॉर्नर से किए गए 2 गोल भी शामिल रहे।
यूपी के सीतापुर में किशोरी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। यूपी में अपराध करेंगे तो कार्रवाई होगी और अपराधियों को बचाने की कोशिश हुई तो जिम्मेदार भी नहीं बचेंगे।
केंद्र सरकार की उत्पादन, आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास से जुड़ी नीतियों के चलते भारत का विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र देश की आर्थिक वृद्धि का प्रमुख आधार बनकर उभरा है। सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, उत्पादन, निर्यात और निवेश में लगातार वृद्धि के कारण मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।
रक्षा उत्पादन, कृषि निर्यात और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में हो रही प्रगति भारत की आत्मनिर्भरता को नई मजबूती दे सकती है। आईएएनएस से बातचीत में विशेषज्ञों ने कहा कि स्वदेशी रक्षा निर्माण, मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के विस्तार, मिलेट्स को बढ़ावा और विविध ऊर्जा स्रोतों का विकास भारत की आर्थिक एवं रणनीतिक शक्ति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में करीब सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर कानपुर से उत्तराखंड आए एक पर्यटक के लिए 14 अगस्त का दिन उस समय बेहद मुश्किल भरा साबित हुआ, जब चमोली जिले में वसुधारा वॉटरफॉल से आगे घूमते हुए वह नदी के दूसरी ओर चला गया। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से वापस लौटने का रास्ता बंद हो गया और पर्यटक नदी के दूसरी ओर ही फंस गया।
असम के श्रीभूमि जिले में उस समय तनाव फैल गया जब लगभग दो दिनों से लापता 52 वर्षीय भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव असम-त्रिपुरा सीमा के पास से बरामद किया गया।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के चार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेताओं में स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से सबसे अधिक कुल अवधि तक राष्ट्र को संबोधित करने का रिकॉर्ड बनाया है।।
कांग्रेस मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गायन के समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के आपस में बातचीत करते दिखाई देने पर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने इस पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है।
देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में भारत की शानदार सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सही मायने में बहुत सम्मान पा रहा है।
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को देश की शानदार तरक्की और दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर इसके वैश्विक छवि की सराहना की।।
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कहा कि भारत की अगली पीढ़ी के निर्माता, उद्यमी और नवप्रवर्तक पहले से ही देश में मौजूद हैं। जरूरत केवल उन्हें पहचानने, उनका समर्थन करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की है।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाने की पुलिस ने सवारी के रूप में लोगों को अपनी कार में बैठाकर रास्ते में बंधक बनाने, डराने-धमकाने और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से दिए गए स्वतंत्रता दिवस के संबोधनों की औसत अवधि के मामले में अपने सभी पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों से काफी आगे हैं।।
उद्योग विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 80वें स्वतंत्रता दिवस भाषण में भारत द्वारा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्तार करने पर जोर देना, पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण से वैश्विक नेतृत्व की ओर एक बदलाव का संकेत है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


