लेटेस्ट - पेज 88
स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में असाधारण वीरता, साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देने वाले वीरों को सम्मानित करने के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इन वीरता पुरस्कारों में 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।
पाकिस्तान की ओर से सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को लेकर दी गई कथित धमकी पर भारत में राजनीतिक दलों के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और वह “दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा।
गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाला पहला टेस्ट भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में शनिवार (15 अगस्त) को टीम इंडिया अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्र के नाम संबोधन को प्रेरणादायी और विचारोत्तेजक बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि राष्ट्रपति के विचार देश की शक्ति और प्रत्येक भारतीय की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करते हैं।
सफेद और चमकदार दांत हर किसी को अच्छे लगते हैं। हंसते समय साफ दांत चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस ने पूरे जिले में अपराधियों, फरार लोगों और वांछित संदिग्धों के खिलाफ एक बड़ा विशेष अभियान चलाया।
भारतीय सेना की मारक क्षमता और आर्टिलरी रेजिमेंटों की ऑपरेशन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया। दरअसल रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम’ की खरीद के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और नाइब प्राइवेट लिमिटेड के साथ करीब 1,577 करोड़ रुपए के दो करार किए हैं।
चौथे गुजरात स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पूरे गुजरात से कुल 775 युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वडोदरा के सामा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को हुए समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार दिए।
खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 'सेफ फूड, सेफ ड्रग, सेफ महाराष्ट्र' अभियान के तहत राज्य में 16 होटल, रेस्टोरेंट, ई-कॉमर्स और डेयरी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला शनिवार से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। रवींद्र जडेजा के पास इस टेस्ट मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है और 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।।
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ 21 दिन से आंदोलन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार शाम रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश यात्रा निकाली। इस दौरान छात्रों ने राज्य सरकार के चार मंत्रियों के पुतले फूंके।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 07 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 14.136 बिलियन डॉलर बढ़कर 707.002 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मंगलुरु सब-जोनल कार्यालय ने शिवम एसोसिएट्स द्वारा कथित रूप से चलाए जा रहे कई राज्यों में करोड़ों रुपए के पोंजी (चिटफंड जैसी) घोटाले के मामले में शिवानंद सिद्धप्पा नीलन्नावर को गिरफ्तार किया है।।
जानिए भारत के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का इतिहास। 1906 के पहले अनौपचारिक ध्वज से लेकर 1947 में वर्तमान स्वरूप तक कैसे बदला हमारा तिरंगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को 'अमृत उद्यान समर एनुअल्स एडिशन 2026' का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति भवन परिसर के इस प्रमुख उद्यान को 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आम जनता के लिए खोला जाएगा।
अभिनेत्री बरखा दत्ता और आयशा अहमद द्वारा होस्ट की गई सीरीज 'वी गॉट यू गर्ल' के मेकर्स ने शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह शो सिस्टरहुड, दोस्ती और कॉन्फिडेंस पर आधारित है।
सरकारी अस्पताल में नौकरी करना मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबीएच) ने अपने विभिन्न विभागों में एड-हॉक आधार पर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के कुल 58 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।
शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स और शिपिंग प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट ने अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में कंपनी और उसकी सहयोगी इकाइयों से जुड़े कई लंबित कानूनी और कर विवादों का खुलासा किया है। ये मामले संभावित निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि वे कंपनी के जोखिम प्रोफाइल और भविष्य के कारोबारी प्रभावों को लेकर सवाल खड़े करते हैं।
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 70.71 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,009.25 और निफ्टी 29.85 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,366 पर था।
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओके) में आंदोलन का नेतृत्व कर रही जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने आरोप लगाया है कि रावलाकोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं।
पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म 'खलीफा' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। निर्देशक वैसाख की रिवेंज थ्रिलर को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और अब फिल्म की रिलीज का रास्ता भी साफ हो गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर पूछा कि इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया मध्यस्थ बच्चों के यौन शोषण के मामलों की रिपोर्ट पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को क्यों नहीं दे रहे हैं।।
नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक ओलंपिक जीत से प्रेरित होकर झारखंड की युवा जैवलिन थ्रोअर शिल्पा कुमारी ने ओलंपिक पदक जीतने और इस खेल में भारत की शीर्ष एथलीट बनने का लक्ष्य बनाया है।।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। दूसरे दिन की समाप्ति के समय बांग्लादेश ने 153 रन की बढ़त बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत गृह अनुसूची के माध्यम से जानकारी एकत्र करने के लिए 40 सवाल अधिसूचित किए हैं। इन सवालों के जरिए जनगणना अधिकारी संबंधित स्थानीय क्षेत्र में घर-घर जाकर परिवारों से आवश्यक जानकारी जुटाएंगे।
आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय करने पर राऊज एवेन्यू कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। अदालत अब 27 अगस्त को इस मामले में फैसला सुनाएगी।
स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बम की धमकियों से हड़कंप मच गया। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के पांच अलग-अलग स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी देने वाले कॉल आए।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही को रद्द किया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने शुक्रवार को यह फैसला दिया।
एयर इंडिया की फुकेट से नई दिल्ली आ रही फ्लाइट एआई2379 से जुड़े 4 अगस्त के घटनाक्रम में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरबस ए320नियो विमान ने उड़ान के दौरान लगभग चार सेकंड के लिए अपने प्रमुख फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम पर नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया और कम से कम 24 यात्री एवं चालक दल के सदस्य घायल हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


