Assam
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट में 12 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही, राज्य की नई सरकार का गठन पूरा हो गया।
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। उसने पश्चिम बंगाल के तुफानगंज स्टेशन से उत्तराखंड के रुद्रपुर सिटी स्टेशन तक पहली बार मक्का की लोडिंग सफलतापूर्वक शुरू की है।
असम के गोलपारा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि असम के गोलपारा जिले में एक सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय सेना का जवान भी शामिल था।
असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी संवैधानिक विरासत को छोड़कर “सांप्रदायिक ताकतों” के सामने समर्पण कर दिया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को ईद के दौरान गाय की कुर्बानी नहीं देने की अपील का स्वागत किया। यह अपील राज्य की कई ईदगाह समितियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से की गई है।
असम सरकार में मंत्री अरूप बोरा ने सोमवार को राज्य विधानसभा में 'यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी, असम, 2026' बिल पेश किया। इस बिल में राज्य के सभी निवासियों के लिए शादी, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप को नियंत्रित करने वाले एक ही नागरिक कानूनी ढांचे का प्रस्ताव किया गया है, जबकि अनुसूचित जनजातियों को उनके संवैधानिक सुरक्षा उपायों की रक्षा के लिए इससे बाहर रखा गया है।
गुवाहाटी हाईकोर्ट में शुक्रवार को श्यामकानू महंता की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। वह असमिया संगीत जगत के दिग्गज जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि मशहूर गायक जुबीन गर्ग की विरासत को राजनीतिक रंग देने की कोशिशों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग चाहते हैं कि यह मशहूर कलाकार राजनीतिक जुड़ावों से ऊपर रहे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद मामले में कांग्रेस नेता और एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को 23 मई को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया है। असम पुलिस ने यह जानकारी दी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर बुलडोजर कार्रवाई की एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वादे को पूरा करने के लिए पहले से ही जमीन पर काम जारी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


