Bihar - Page 22
-
पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16-17 जून को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे।
-
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
-
खान इंस्टीट्यूट के बाहर हुए कथित हमले और फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रोशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। इस मामले को लेकर सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।
-
बिहार के नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक और ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में ऑटो पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
-
बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हो गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी थी, जिसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी देर रात ही स्टेशन पहुंच गए थे।
-
बिहार के दरभंगा के चन्दनपट्टी चौक के पास यामहा मोटरसाइकिल शोरूम के मैनेजर की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।।
-
बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध इकाई के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग की हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में कई गिरफ्तारियां की गई हैं और कई प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
-
बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारी भी शामिल थे।
-
बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए। इस घटना के बाद गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
-
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर लालू यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन का केक काटा।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.