New Delhi - Page 226
-
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 की शानदार शुरुआत की है। शुक्रवार को टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 9 विकेट से हराया।
-
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों एक ओर चुनावी मुद्दों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं, तो दूसरी ओर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधनों को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को संसद से लेकर संसद मार्ग थाने तक ले जाकर उन्होंने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास किया है।
-
महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को कोलकाता में मंत्रालय से संबद्ध सांसदों की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की और महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण योजनाओं पर चर्चा की।।
-
1984 के सिख-विरोधी दंगों की पीड़िता निरप्रीत कौर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया। पोस्टर पर लिखा था, "अगर सज्जन कुमार रोल मॉडल हैं, तो दोषी कौन हैं...दीपेंद्र हुड्डा, आपको शर्म आनी चाहिए।
-
केंद्र सरकार ने एथेनॉल उत्पादन को लेकर चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के दावों को खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि एथेनॉल बनाने के लिए गन्ने के बजाय अब मक्के का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर दौरे के दौरान कई वैश्विक कंपनियों और निवेश संस्थानों के प्रमुखों से मुलाकात कर भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति, निवेश केंद्रित सुधारों और विभिन्न क्षेत्रों में उभर रहे अवसरों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत आज दीर्घकालिक निवेश और वैश्विक साझेदारी के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक बनता जा रहा है।
-
त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में विश्व की चौथे नंबर की जोड़ी जिया यी फैन और झांग शू जियान के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वे सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं और टूर्नामेंट में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है।
-
प्राचीन भारतीय परंपरा में योग एक ऐसी प्रभावशाली पद्धति है, जो तन और मन के बीच संतुलन बनाने में मदद करता है। योग के इन्हीं आसनों में 'एका पाद राजकपोतासन' एक महत्वपूर्ण उन्नत आसन है, जो कूल्हों और जांघों की जकड़न दूर करने में मदद करता है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सेवा तीर्थ में भारत के 20 प्रमुख अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और संस्थापकों (फाउंडर्स) के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की तेजी से बढ़ती क्षमता की सराहना करते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए अधिक सहयोग और नवाचार पर जोर दिया।
-
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। बताया गया कि वे जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में हुए आंदोलनों के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल से प्रभावित साहिल के मामले में जानकारी लेने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.