New Delhi - Page 230
विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल तय समय से एक साल आगे बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को दी गई।
भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पेशे को देश की आर्थिक व्यवस्था की मजबूत नींव बताते हुए उन्हें "विश्वास के राजदूत" की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भारत के 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक शासन व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं।
केंद्र सरकार ने भारत में व्हाट्सएप के प्रस्तावित 'यूजरनेम' फीचर को लेकर मेटा को औपचारिक नोटिस जारी किया है। सरकार ने मेटा से इस फीचर पर तीन दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण देने को कहा है और स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक इस मामले पर सरकार के साथ परामर्श प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक भारत में इस फीचर को लागू न किया जाए।
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार की शाम को आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं, जहां उनके आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।
भारत के स्टार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और आईएएस अधिकारी सुहास एल यथिराज पैरालंपिक गेम्स में देश को पदक दिला चुके हैं। कई बार विश्व और एशियाई स्तर पर पदक जीत चुके सुहास खेल और प्रशासन, दोनों क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पहचाने जाते हैं।
भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों (ईवी) की मांग तेजी से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) लगभग 90 प्रतिशत बढ़कर 82,737 यूनिट्स पर पहुंच गया।
दिल्ली की राजनीति में कथित "दिल्ली दवा घोटाले" को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर एक्स-रे मशीनों की खरीद में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया।
मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के आगामी यूजरनेम फीचर के संभावित दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। सरकार इस फीचर को लेकर गंभीर चिंताएं जता रही है और इसी के मद्देनजर जल्द ही व्हाट्सऐप को नोटिस भेजा जा सकता है।
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में सभी आरोपियों को कानून के अनुसार दंड मिलने पर ही समस्या का समाधान होगा और चंदा चोरी से आहत हिंदुओं के दिल को सुकून मिल सकेगा। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि चढ़ावा चोरी की खबर सामने आने से देशभर के हिंदुओं को गहरी ठेस पहुंची है और वे बेहद आहत हैं।
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक चिंताएं और लगातार बदलती जीवनशैली लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही है। ऐसे माहौल में बहुत से लोग कुछ समय अकेले बिताना पसंद करते हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


