New Delhi - Page 259
-
क्षेत्रीय हालात और होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा को लेकर अब्बास अराघची और जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने ईरान ने अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाई को तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कूटनीतिक प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।
-
संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को एनडीए और विपक्षी सांसदों का आमना-सामना हुआ, जब दोनों पक्षों ने संसद के मकर द्वार के बाहर विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किए। इन मुद्दों में झारखंड के छात्रों के आंदोलन से संबंधित विपक्ष का चुनिंदा आक्रोश और संसद में व्यवधान शामिल था।
-
दिल्ली की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर परिसर में चार नए टूरिज्म सर्किट लॉन्च किए। इस कार्यक्रम में संबंधित मंत्रालय के विशेष अधिकारियों समेत, गणमान्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जन नागिरक उपस्थित रहे।
-
भारत सरकार पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) समर्थित तत्व कोई नापाक हरकत कर सकते हैं।
-
भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
-
संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को ‘चढ़ावा चोरी’ के आरोप और झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव और राम गोपाल यादव ने सरकार पर सवाल उठाए, जबकि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और गौरव गोगोई ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार को घेरा।
-
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों (सोने-चांदी) में तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबारी में पीले धातु (सोने) की कीमतों में 1.5 प्रतिशत यानी 2,000 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में 2 प्रतिशत से ज्यादा यानी 5,000 रुपए से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
-
लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
-
केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ई-ड्राइव (पीएम ई-ड्राइव) योजना की अवधि दो वर्ष बढ़ाकर 31 मार्च 2028 तक कर दी है। इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (ईवी-2डब्ल्यू) की खरीद पर प्रोत्साहन राशि जारी रहेगी।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन और विपक्ष के विरोध में एनडीए सांसदों ने मंगलवार को संसद के मकर द्वार की ओर मार्च किया। उन्होंने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जवाब मांगा।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.