New Delhi - Page 266
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन'की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को याद किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आंदोलन में भाग लेने वालों का साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।
-
डायरिया यानी दस्त एक आम बीमारी लग सकती है, लेकिन अगर समय रहते सही देखभाल न की जाए तो यह खासकर छोटे बच्चों के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। हालांकि डायरिया से बचाव कोई मुश्किल काम नहीं है।
-
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 17वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया। आउटर दिल्ली से मिले 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली की पूरी टीम 17.2 ओवर में 191 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
-
देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2022 में शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान आज राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है।
-
'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने क्रांतिकारियों को नमन किया है। 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के पास काकोरी गांव में क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार का खजाना लूटकर स्वतंत्रता संग्राम के लिए हथियार खरीदने और धन जुटाने के लिए इस कार्य को अंजाम दिया था।
-
बार्सिलोना ने क्लब के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी को श्रद्धांजलि दी है। शनिवार को अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
-
वर्तमान समय में, जब दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक तनावों ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को भी प्रभावित किया है, जिसके चलते आर्थिक अनिश्चितता बढ़ी है और देश-दुनिया में तेल एवं गैस की कीमतों पर भी दबाव देखने को मिला है, तो ऐसे माहौल में सरकार समर्थित बचत योजनाएं (सेविग स्कीम्स) देश के परिवारों के लिए वित्तीय नियोजन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई हैं। इन योजनाओं में अपेक्षाकृत कम जोखिम, निर्धारित ब्याज दर, अनुमानित रिटर्न और कर संबंधी लाभ मिलते हैं।
-
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में चल रहे इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। इसके साथ क्राइम ब्रांच ने भारी मात्रा में हेरोइन और एमडीएमए जब्त करने के साथ 2 नाइजीरियाई, 1 घाना के नागरिक और 2 भारतीयों समेत 5 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
-
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेसिडेंट ऑफ पीस बताया। साथ ही उन्होंने आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच शांति का भी जिक्र किया।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से इन मुलाकातों की जानकारी साझा की।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.