New Delhi - Page 42
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बाजार में अधिक तरलता के चलते रेपो रेट को अप्रैल 2027 तक बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर सकता है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
दिल्ली क्राइम ब्रांच को एटीएम चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे 'एटीएम चोरी करने वाले गैंग' के मास्टरमाइंड इमरान खान उर्फ इम्मा को क्राइम ब्रांच की एनडीआर यूनिट ने राजस्थान के भिवाड़ी के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया है।
भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस महीने के आखिर में दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (वेस्टर्न रेंज-II) ने साइबर ठगी के एक बड़े अंतर-राज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फर्जी इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को 30.06 लाख रुपए की ठगी का शिकार बना रहा था।
भारत के इंटरनेशनल खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले मे साउथ जोन की तरफ से खेलेंगे। खिताबी मुकाबले में साउथ जोन की भिड़ंत ईस्ट जोन से 6 सितंबर से होनी है।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (ऑल-टाइम हाई) 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) को रोहित यादव के जन्म से जुड़े कागजात में उम्र को लेकर बड़ी गड़बड़ी मिली है, जिसके बाद भारत की अंडर-19 पुरुष टीम के लेग-स्पिनर पर दो साल का बैन लगा दिया गया है।।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि उसने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत डिजिटल अरेस्ट से जुड़े अपराधों में शामिल संगठित गिरोहों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई शुरू की है और 20 राज्यों में 89 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है।।
सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.87 मिलियन टन हो गई है। इस दौरान होट मेटल, क्रूड स्टील और बिकने योग्य स्टील का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है।
भारत में जिस खेल ने पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, उसमें जैवलिन शीर्ष पर है। नीरज चोपड़ा ने देश के शीर्ष जैवलिन एथलीट हैं और उन्होंने 2 ओलंपिक पदक जीत देश का नाम रोशन किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


