New Delhi - Page 513
-
ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बाद एक बार फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच बीते 24 घंटे में हमलों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।
-
भारत ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हुए हमलों की निंदा की, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए। साथ ही तुरंत नागरिकों और नागरिक ढांचों को निशाना बनाने पर रोक लगाने की अपील की।
-
दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल, एक कारतूस, चोरी के दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
-
ट्विटर में हिस्सेदारी को लेकर 2022 के मामले में दिग्गज टेक्नोलॉजी कारोबारी एलन मस्क यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को 1.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने के लिए तैयार हो गए है।।
-
भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने जमैका के दौरे पर अपने समकक्ष कामिना जे स्मिथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
-
आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला सोमवार की शाम मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। एमआई ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए एलएसजी को 6 विकेट से हराया।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर शिप मूवमेंट से जुड़े हालात में कुछ देशों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का जिक्र किया है। उन्होंने इस मामले में दक्षिण कोरिया को भी शामिल होने की बात कही है।
-
पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए।
-
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह यानी नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में स्थिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.12 प्रतिशत बढ़कर 23,40,406 करोड़ रुपए हो गया।
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने प्रचंड बहुमत तक की यात्रा पूरी कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लंबे शासन को चुनौती दी है, जबकि असम में पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.